फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sawan 2020: Doors of Aughadnath temple not opened on 2nd Monday in Meerut

सावन माह का दूसरा सोमवार आज, नहीं खुले एतिहासिक मंदिर के कपाट, शिव भक्तों ने ऐसे की पूजा-अर्चना

Mon, 13 Jul 2020 12:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Jul 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Sawan 2020: Doors of Aughadnath temple not opened on 2nd Monday in Meerut
शिव भक्तों ने मंदिर के बाहर से की पूजा अर्चना - फोटो : अमर उजाला

सावन माह का दूसरा सोमवार आज 13 जुलाई को है। यह पंचक और रेवती नक्षत्र में अष्टमी को है। वहीं दूसरे सोमवार को भी श्रद्धालुओं ने एतिहासिक औघड़नाथ मंदिर के बाहर ही पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन


इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के संयुक्त सचिव आचार्य कौशल वत्स के अनुसार, सोमवार के देवता चंद्र, रेवती नक्षत्र के देवता पूषा और अष्टमी तिथि के देवता भगवान रुद्र हैं। इस तिथि में नंदी पर सुशोभित भगवान भोलेनाथ का पूजन करने से सभी कष्ट और रोग दूर होते हैं। रेवती नक्षत्र के देवता का पूजन करने से सभी तरह के शत्रुओं का नाश होता है। वह धन और आरोग्य देने वाले भी हैं। 
विज्ञापन


भगवान रुद्र को सावन के सोमवार में विशेष वस्तु मुट्ठी से अर्पित की जाती है। इससे वह शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। दूसरे सोमवार पर सफेद तिल की एक मुट्ठी जलाभिषेक के उपरांत शिवलिंग पर अर्पित करें। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त घरों में ही पूजन सामग्री तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला वेबिनार: लोगों ने उत्साह से लिया हिस्सा, डॉ. शांति स्वरूप ने बताया बोनसाई का इतिहास, तस्वीरें


ज्योतिष वैज्ञानिक भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि शिवलिंग पर सफेद तिल के साथ घी, दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, फल आदि अर्पित किया जाता है। देसी घी में मिष्ठान तैयार कर भगवान को अर्पित करना चाहिए।



पूजन सामग्री की दुकानें खोली जाएं
शहर में एक तरफ भक्तों को मंदिर में दर्शन की अनुमति नहीं है। वहीं शनिवार, रविवार को लॉकडाउन और सोमवार को साप्ताहिक बंदी है। ब्रह्मपुरी शिव मंदिर समिति सेवादार राकेश गौड़ और बागपत गेट शिव मंदिर के सेवादार अभिषेक अग्रवाल ने पूजन सामग्री और पुष्प विक्रेताओं की दुकानें पांच दिन खोले जाने की मांग की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed