फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh murder case: Private lawyer hired in High Court for Sahil and Muskan

सौरभ हत्याकांड: साहिल और मुस्कान के लिए किया हाईकोर्ट में प्राइवेट वकील

Sat, 08 Nov 2025 03:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Saurabh murder case: Private lawyer hired in High Court for Sahil and Muskan
मेरठ। इंदिरा नगर में सौरभ की हत्या के मामले में जेल में बंद पत्नी मुस्कान रस्तोगी और प्रेमी साहिल शुक्ला के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्राइवेट वकील किया गया है। प्राइवेट वकील साहिल की दादी जानकी देवी ने किया है। सरकारी वकील के तौर पर रेखा जैन मुस्कान का केस लड़ रही है। पुलिस गवाहाें के कोर्ट में बयान करा रही है।
विज्ञापन

तीन मार्च को मुस्कान ने सौरभ की हत्या मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर कर दी थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि साहिल शुक्ला की दादी और उसके परिजनों ने हत्या के मामले में हाईकोर्ट में प्राइवेट वकील किया है। जेल में मुस्कान सिलाई और साहिल खेती कर रहा है।
विज्ञापन


अब कैब चालक की होगी गवाही
अब कैब चालक अजब सिंह की कोर्ट में गवाही होगी। दरअसल हत्या करने के बाद कैब बुक करके मुस्कान और साहिल हिमाचल घूमने के लिए चले गए थे। 11 नवंबर को कोर्ट में अजब सिंह की गवाही होगी। अभी तक इस मामले में मृतक के भाई राहुल उर्फ बबलू राजपूत, मां रेणू देवी, पंचनामा भरने वाले सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार, पोस्टमार्टम करने वाले डा. दिनेश सिंह, डा. अरविंद देशवाल, मेडिकल स्टोर संचालक अमित जोशी और ड्रम काटने वाले अशोक की गवाही हो चुकी है। इसके अलावा मृतक के दोस्त, चाकू विक्रेता, ड्रम बेचने वाला, बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी की गवाही भी कोर्ट में हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed