फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh murder case: Accused Muskan and Sahil will be questioned today

सौरभ हत्याकांड : आज पूछे जाएंगे हत्यारोपी मुस्कान और साहिल से सवाल

Tue, 21 Apr 2026 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Saurabh murder case: Accused Muskan and Sahil will be questioned today
मेरठ। ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की मंगलवार यानी आज न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेशी होगी। दोनों हत्यारोपियोें से गवाहों के बयान और साक्ष्यों के संबंध में सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुपम कुमार की अदालत में चल रही है। तीन मार्च 2025 की रात सौरभ की हत्या मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा था। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। इसके बाद इस केस में गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। अब नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 351 (पहले सीआरपीसी की धारा 313) की कार्यवाही चल रही है। इसके बाद अंतिम बहस शुरू होगी। उम्मीद है कि इस केस में इसी माह फैसला आ सकता है। सुरक्षा की दृष्टि से आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंस से होगी। न्यायालय के आदेश पर ही उन्हें कोर्ट में पेशी पर बुलाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed