फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sarpanch sabha organise in sardhana

सरपंच सभा में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया

Mon, 12 Aug 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
sarpanch sabha organise in sardhana
खंड विकास कार्यालय पर आयोजित महेंद्रा एवं अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सरपंच सभा म? - फोटो : SARDANA
सरधना। कस्बे में रविवार को खंड विकास कार्यालय में महेंद्रा एवं अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में सरपंच सभा का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ पालिका सभासद, नगर एवं देेहात के गण्यमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान सड़क सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम अमित कुमार भारतीय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीओ एवं थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर मौजूद रहे। इस दौरान एसडीएम व बीडीओ ने स्कॉर्पियो की टेस्ट ड्राइव की।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय सभागार में महेंद्रा स्कॉर्पियो एवं अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सरपंच सभा में बुके भेंटकर सभी का सम्मान किया गया। इसी के साथ संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पंकज जैन, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, पर्यावरण धर्म समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल, शिक्षक दीपक शर्मा, ग्राम प्रधान फरीदपुर शिवकुमार, ग्राम प्रधान भामौरी अजय कुमार उर्फ सोनू, छबड़िया प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह, अटेरना प्रधान कुलदीप सिंह, रार्धना प्रधान अमित कुमार राणा, चकबंदी प्रधान रणजीत सिंह, कपसाड़ प्रधान मुकेश कुमार उर्फ हप्पू, चांदना प्रधान प्रवेश कुमार, जुल्हैड़ा प्रधान विनोद कुमार, नंगला, कुशावली प्रधान सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने इस मौके पर सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता, पॉलीथिन, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के बारे में भी जागरूक किया। इस दौरान पंकज जैन, दीपक शर्मा, जितेंद्र पांचाल एवं वीरेंद्र चौधरी, संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक, विक्की सैनी, राकेश कुमार ने भी आयोजन की सराहना की। इस दौरान ड्राइविंग एक्सपर्ट द्वारा सेफ ड्राइविंग के टिप्स और महत्व के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed