फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sardhana's youth lost his life in a road accident in Roorkee

सरधना के युवक की रुड़की में सड़क हादसे में गई जान

Sun, 04 Jul 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sardhana's youth lost his life in a road accident in Roorkee
सरधना के युवक की रुड़की में सड़क हादसे में गई जान
विज्ञापन

सरधना। सरधना से शुक्रवार देर रात बाइक पर सवार होकर हरिद्वार देवी दर्शन के लिए जा रहे दो युवकों को रुड़की के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरधना नगर के मोहल्ला बिच गलियारा निवासी अनुभव जैन (25) पुत्र प्रदीप जैन उर्फ खलीफा अपने मोहल्ला भाटवाडा निवासी दोस्त नमन कुमार जैन (22) पुत्र जैन कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर शुक्रवार रात हरिद्वार जा रहे थे। बताया गया कि रात करीब 11 बजे वह सरधना से बाइक पर चले और रात दो बजे रुड़की में पहुंचे। वहां अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अनुभव जैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नमन कुमार जैन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया है। अनुभव जैन की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दोनों ही देवी दर्शन के लिए हरिद्वार जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed