फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sanjeev Balyan said Akhilesh Yadav s Samajwadi Party is gang of goons we cannot forget Muzaffarnagar riots and Azam Khan s conspiracy

संजीव बालियान बोले: गुंडों का गिरोह है सपा, मुजफ्फरनगर दंगे और आजम खां की साजिश हम भूल नहीं सकते

Tue, 25 Jan 2022 02:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 25 Jan 2022 02:46 PM IST
सार

संजीव बालियान ने कहा कि हमारी अपील है कि जनता सपा के शासन और भाजपा के शासन का आकलन करे। अखिलेश के जो पाप प्रदेश ने भुगते हैं, उन्हें जरूर देखें। अखिलेश यादव आज दंगाइयों को एमएलसी, राज्यमंत्री बनाने के वादे कर रहे हैं। ऐसे में सोच समझकर वोट दें।

विज्ञापन
Sanjeev Balyan said Akhilesh Yadav s Samajwadi Party is gang of goons we cannot forget Muzaffarnagar riots and Azam Khan s conspiracy
संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मंगलवार को मेरठ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सपा के प्रत्याशियों की सूची में दंगाई और माफिया शामिल हैं। जनता इनकी सूची देखकर वोट करे। संजीव बालियान ने कहा कि सपा गुंडों का गिरोह है। जहां हर जिले में गुंडे इकठ्ठा हो गए हैं। 2012 से 2017 और 2017 से 2022 का शासन देखकर तय करें कि भाजपा को क्यों दोबारा जिताना है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आजम खां हुआ करते थे। मैं कवाल कांड को नहीं भूल सकता हूं। मुझे पता है, दो बच्चों के हत्यारों को आजम खां के कहने पर किस तरह छोड़ा गया। मुजफ्फरनगर के एसएसपी-डीएम का तबादला नहीं होता तो दंगा नहीं होता। दंगे का असली जिम्मेदार आज़म था।
विज्ञापन


कैराना पलायन के मुद्दे पर डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि हमारी सरकार ने विकास किया है। विकास को मुद्दा बना रहे हैं तो जो गलत हो रहा था वह भी मुद्दा है। कैराना पलायन को लोगों को याद दिलाना इसलिए जरूरी है कि वह भूल ना जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव बालियान ने कहा कि हमारी सरकार ने विकास किया है। बेहतर कानून व्यवस्था दी। इंफ्रास्ट्रक्चर में भाजपा से ज्यादा काम किसी ने नहीं किया। पश्चिम में सड़कों का जाल बिछ गया है। किसानों को लेकर संजीव बालियान ने कहा कि विपक्षी सिर्फ बोलते हैं, भाजपा ने किसानों के लिए जितना काम किया है, उतना किसी ने नहीं किया। योगी सरकार बनते ही किसानों का 36 हजार करोड़ कर्ज माफ किया गया। किसानों को सम्मान निधि दी गई। बिजली की व्यवस्था आज सबसे बेहतर है। अखिलेश द्वारा 300 यूनिट बिजली फ्री दिए जाने पर बालियान ने कहा कि उन्होंने अपने घर में नोट छापने की मशीन लगा रखी है क्या। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed