फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sanitary vending machine will prove to be a boon: Dr. Laxmikant Vajpayee

वरदान साबित होगी सेनेटरी वेंडिंग मशीन : डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी

Tue, 29 Apr 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Sanitary vending machine will prove to be a boon: Dr. Laxmikant Vajpayee
इकरार अहमद....विकास भवन सभागार में 55 सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का वितरण करते मुख्य अतिथि राज्यस
मेरठ। किशोरियों में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए सोमवार को मेरठ में बड़ी पहल हुई। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के प्रयास से इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) व यूनिसेड संस्था के सहयोग से 75 सेनेटरी वेंडिंग मशीनों का उद्घाटन हुआ। ये मशीनें मेरठ, गाजियाबाद, उन्नाव व कानपुर देहात जिलों में लगेगी।
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि 55 मशीन मेरठ, सात मशीन गाजियाबाद, छह मशीन कानपुर देहात और सात मशीन उन्नाव जाएंगी। मेरठ में सरकारी विद्यालयों की प्रधानाचार्यों को सेनेटरी वेंडिंग मशीन दी गई। सांसद ने कहा कि इस वैज्ञानिक युग में सेनेटरी वेंडिंग मशीनें किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता मानक सुनिश्चित करने के लिए वरदान साबित होगी। भारत सरकार के वरिष्ठ नीति सलाहकार अवनीश त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त लिंग भेद को दूर करने का एक प्रयास है। सभी जिलों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन स्थापित होगी। इस दौरान ईआईएल की सीएमडी वर्तिका शुक्ला, सीएसआर ईआएल विवेक अवस्थी, सीडीओ नूपुर गोयल, बीएसए आशा, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा नेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed