रोडवेज की कैंटीन से सैंपल भरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह की अध्यक्षता में खाद्य विभाग की टीम ने गढ़ रोड बस अड्डे पर छापा मारा। कैंटीन से पानी के साथ ही नान एलकोहल वीवरेज व 10000 प्रीमियम फ्लेवर ड्रिंग के दो सैंपल भरे। विभाग ने कैंटीन से चार सैंपल भरे।
उधर, खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में सार्वजनिक जगहों से सैंपलिंग करने पर फोकस रहेगा, क्योंकि सबसे ज्यादा लोग यहीं से खानपान का सामान खरीदते हैं। अभी तीन दिन पहले मेरठ में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव एफडीए ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया था कि सार्वजनिक जगह पर लगातार सैंपलिंग होनी चाहिए। एफडीए ने सोमवार से व्यापक अभियान चलाने का फैसला किया है। शहर के दोनों बस अड्डों के साथ रेलवे स्टेशन व प्रमुख बाजारों से सैंपल भरे जाएंगे।