Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Delimitation 50 Percent Seat Increase Proposal May Raise Total Seats To 824 State Wise Allocation

लोकसभा परिसीमन: सभी राज्यों की सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव, 824 हो सकती है कुल संख्या; किसे कितना फायदा?

Sun, 29 Nov 2026 04:11 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 29 Nov 2026 04:11 PM IST
सार

परिसीमन में आबादी बनी सीटें घटने की वजह या 50% बढ़ोतरी से सबको मिलेगा फायदा? नए प्रस्ताव में यूपी को 40 और बिहार को 20 अतिरिक्त सीटें मिल सकती हैं, जबकि तमिलनाडु की सीटें घटने के बजाय 39 से 59 हो जाएंगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Delimitation 50 Percent Seat Increase Proposal May Raise Total Seats To 824 State Wise Allocation
परिसीमन विधेयक - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर एक नया प्रस्ताव सामने आया है। इसके तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मौजूदा सीटों में समान रूप से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा सकती है। ऐसा होने पर लोकसभा की कुल सीटें 543 से बढ़कर 824 हो जाएंगी। खास बात यह है कि इस प्रस्ताव के तहत किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की मौजूदा सीटें कम नहीं होंगी। सभी को उनकी मौजूदा संख्या के मुकाबले ज्यादा प्रतिनिधित्व मिलेगा।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, संभावित परिसीमन के अलग-अलग तरीकों का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है। इसमें मौजूदा सीटों के बंटवारे की तुलना 2011 की जनगणना के आधार पर होने वाले परिसीमन और सभी राज्यों की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव से की गई है।
विज्ञापन


परिसीमन के लिए किन दो तरीकों की हुई तुलना?
इस विश्लेषण में परिसीमन के दो संभावित तरीकों को शामिल किया गया है। पहला तरीका 2011 की जनगणना के आधार पर आबादी के अनुपात में लोकसभा सीटों का पुनर्वितरण है। दूसरा तरीका सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मौजूदा सीटों में समान रूप से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबादी के आधार पर सीटों का पुनर्वितरण होने पर कुछ राज्यों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। खासकर उन राज्यों की सीटें घट सकती हैं, जहां आबादी बढ़ने की रफ्तार दूसरे राज्यों के मुकाबले कम रही है। विश्लेषण के मुताबिक, इस व्यवस्था में तमिलनाडु की सात सीटें कम हो सकती हैं। केरल को पांच और आंध्र प्रदेश को चार सीटों का नुकसान होने का अनुमान है। ओडिशा और पंजाब की सीटें भी घट सकती हैं।

किस राज्य को कितना फायदा होगा?
दूसरे प्रस्ताव में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने की बात कही गई है। इससे किसी भी राज्य की मौजूदा सीटें कम नहीं होंगी। सभी राज्यों को अतिरिक्त प्रतिनिधित्व मिलेगा। इस प्रस्ताव के तहत बड़े राज्यों की सीटों में भी अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है।
  • उत्तर प्रदेश: मौजूदा 80 सीटें बढ़कर 120 हो जाएंगी।
  • महाराष्ट्र: 48 सीटों की जगह लोकसभा में 72 सीटें हो जाएंगी।
  • पश्चिम बंगाल: मौजूदा 42 सीटें बढ़कर 63 हो जाएंगी।
  • बिहार: 40 सीटों के मुकाबले 60 सीटें हो सकती हैं।

इस प्रस्ताव से दक्षिण भारत के राज्यों को भी फायदा होगा। उदाहरण के तौर पर तमिलनाडु की मौजूदा 39 लोकसभा सीटें बढ़कर 59 हो जाएंगी। जबकि आबादी के आधार पर परिसीमन होने पर राज्य की सात सीटें कम होने का अनुमान है।

824 सीटों का आंकड़ा कैसे निकाला गया?
सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव के तहत सीटों की संख्या निकालने के लिए एक सीधा गणित अपनाया गया है। प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की मौजूदा लोकसभा सीटों को 1.5 से गुणा किया गया है। इस गणना में जहां सीटों की संख्या दशमलव में आई, वहां अगले पूर्ण अंक तक बढ़ा दिया गया। इसी आधार पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सीटों को जोड़ने पर लोकसभा की कुल सदस्य संख्या 824 पहुंचती है। फिलहाल लोकसभा में 543 सीटें हैं।

दक्षिण भारत के राज्य परिसीमन को लेकर चिंतित क्यों?
दक्षिण भारत के राज्यों ने पहले भी आबादी के आधार पर परिसीमन को लेकर चिंता जताई है। उनकी आशंका है कि अगर लोकसभा की सीटों का बंटवारा केवल जनसंख्या के आधार पर किया गया, तो संसद में उनका प्रतिनिधित्व घट सकता है।

इन राज्यों का तर्क है कि उन्होंने जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने में सफलता हासिल की है। ऐसे में आबादी के आधार पर सीटों का पुनर्वितरण होने पर उन्हें राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मामले में नुकसान उठाना पड़ सकता है। 50 प्रतिशत समान बढ़ोतरी का प्रस्ताव इसी चिंता को दूर करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। इसके तहत किसी राज्य की मौजूदा सीटें कम किए बिना सभी का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सकता है।

संसद के विशेष सत्र में क्या खास होने वाला है?
केंद्र सरकार ने सोमवार से संसद का विशेष सत्र फिर बुलाया है। इस दौरान महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन की प्रक्रिया से जुड़े विधेयक पेश किए जाने हैं।

सरकार का प्रस्ताव लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर अधिकतम 850 तक करने का है। ऐसे में सभी राज्यों की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने का विकल्प सामने आने के बाद परिसीमन को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed