फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sameer Chaudhary, selected in India Under19 team, described Amar Ujala as secret of success

भारतीय U-19 टीम में चुने गए समीर चौधरी ने अमर उजाला को बताया सफलता का राज

Fri, 08 Jun 2018 07:12 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 08 Jun 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
Sameer Chaudhary, selected in India Under19 team, described Amar Ujala as secret of success
इंडिया की अंडर-19 टीम में चयनित समीर चौधरी

इंडिया की अंडर-19 टीम में चयनित समीर चौधरी ने अमर उजाला से बातबीत में अपनी सफलता का राज बताया। जब उनसे से पूछा गया कि आप अपना आइडल किसे मानते है तो उन्होंने बताया कि वह अपना आदर्श आइडल 'के एल राहुल' को मानते हैं। उन्होंने कहा अभ्यास ही खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा अहम है। खास बात यह है कि समीर चौधरी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ श्रीलंका में खेलेंगे। 

विज्ञापन


क्रिकेट में मेरठ को एक और उपलब्धि मिली है। रोहटा रोड स्थित सलाहपुर गांव निवासी समीर चौधरी का इंडिया की अंडर-19 टीम में चयन हुआ है। टीम अगले सप्ताह श्रीलंका में शुरू होने वाली वन-डे सीरीज में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को बीसीसीआई द्वारा श्रीलंका दौरे के लिए वेबसाइट पर टीम की घोषणा की। परिजनों के मुताबिक समीर चौधरी दस साल की उम्र से भामाशाह पार्क में क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहा था। पिता परविंदर चौधरी विद्युत निगम में प्राइवेट कांट्रेक्टर हैं। चार भाई- बहनों में दूसरे नंबर के समीर चौधरी ने क्रिकेट के शौक के चलते दसवीं कक्षा के बाद पढ़ाई नहीं की। समीर बायें हाथ के बल्लेबाज हैं। कोच संजय रस्तोगी के मुताबिक समीर अभी तक यूपी की अंडर-19 टीम में थे। बताया कि अंडर-19 कूच विहार ट्रॉफी में समीर ने कुल 550 रन बनाए। जिसमें सर्वोत्तम 110 रन हैं। फिलहाल जोनल क्रिकेट ऐसोसिएशन द्वारा हिमाचल में आयोजित मैचों में समीर ने 300 रन बनाए। इसमें सर्वश्रेष्ठ 130, 90, 53 रन रहे। कोच संजय रस्तोगी ने बताया कि यह समीर की दस वर्ष की कड़ी मेहनत का नतीजा है। जिला क्रिकेट संघ व अन्य अधिकारियों  व कोच ने समीर को बधाई दी। दादा कल्लू चौधरी, मां मंजू, बहन नेहा, लवी और भाई सागर सहित ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : 'शो' ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में भुवनेश्वर ने खोले दिल के सभी राज, ऐसे बने स्विंग के सुल्तान

घर में ही नेट पर प्रैक्टिस

Sameer Chaudhary, selected in India Under19 team, described Amar Ujala as secret of success
इंडिया की अंडर-19 टीम में चयनित समीर चौधरी - फोटो : अमर उजाला

इंडिया की अंडर-19 टीम में चयनित समीर श्रीलंका में 11 जुलाई से 11 अगस्त के बीच होने वाली ओडीआई  सीरीज में खेलेंगे। परिजनों के मुताबिक समीर का मन हमेशा से क्रिकेट में रहा है। क्रिकेट में कॅरियर बनाने में पिता व अन्य परिवार के सदस्यों को योगदान रहा। पिता ने समीर के लिए क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए घर में ही नेट बनाया। वहीं व्यायाम के लिए भी जिम व पूल बनाया हुआ है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed