{"_id":"62977e43a8e4216e455fb280","slug":"samajwadi-worker-has-been-arrested-for-putting-up-controversial-banner-at-medical-station-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: थाने पर विवादित बैनर, अब दबोचा गया सपा कार्यकर्ता, खूब वायरल हुआ था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: थाने पर विवादित बैनर, अब दबोचा गया सपा कार्यकर्ता, खूब वायरल हुआ था मामला
Wed, 01 Jun 2022 08:33 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 01 Jun 2022 08:33 PM IST
सार
थाने पर विवादित बैनर लगाने के मामले में अब सपा कार्यकर्ता को दबोचा गया है। इस मामले में पहले छह भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में मेडिकल थाने में विवादित बैनर लगाने के मामले में पुलिस ने अब सपा कार्यकर्ता अभिषेक भाटी निवासी जागृति विहार मेडिकल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि भाजपा कार्यकर्ता शंभू, सागर पोसवाल के साथ अभिषेक भी शामिल था। थाने में विवादित बैनर साजिश के तहत लगाया गया। हंगामा करने में अभिषेक सबसे आगे था। इससे पहले भाजपा के छह कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। जहां से उन्हें छोड़ दिया गया था। पुलिस का दावा है कि आरोपी अभिषेक सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री का करीबी है।
विज्ञापन
गढ़ रोड पर स्थित एक दुकान के विवाद में 27 मई को भाजपा कार्यकर्ता मेडिकल थाने पहुंचे थे। समझौता नहीं होने पर हंगामा हो गया था। कुछ लोगों ने थाने पर विवादित बैनर लगा दिया था। इस पर लिखा था- भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है। पुलिस ने केस दर्ज कर शंभू पहलवान, सागर पोसवाल, कुलदीप मसूरी, अंकुर चौधरी, अमर शर्मा और अमित भड़ाना को गिरफ्तार किया था। उनको अंतरिम जमानत दे दी।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस ने सातवें आरोपी अभिषेक भाटी को जागृति विहार में मंशा देवी मंदिर के पास स्थित मकान से गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर मेडिकल संतशरण सिंह ने बताया कि अभिषेक समाजवादी पार्टी से जुड़ा है। उसकी पहचान वीडियो फुटेज से हुई थी। उसने मेडिकल थाने में बवाल कराया था। उसका संबंध सपा के वरिष्ठ नेता से है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मामले में दो और आरोपी चिह्नित हुए हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: लॉरेंस विश्नोई गैंग ने मूसेवाला की हत्या में यूपी के इस जिले से लिए थे हथियार
सपा कार्यकर्ता पर ठीकरा फोड़ा
हंगामा और बैनर लगाने में भाजपा कार्यकर्ता आगे थे। इसकी वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अभिषेक की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस अब समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं पर ठीकरा फोड़ने में लग गई है। पुलिस कह रही है कि बवाल कराने में अभिषेक सबसे आगे था। पुलिस ने अभिषेक के साथ पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, ओमपाल गुर्जर के साथ बैनर वाला फोटो भी वायरल किया है। इस पूरे मामले में सपा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर पुलिस ने सवाल उठाए हैं।
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: मुजफ्फरनगर से बड़ा कनेक्शन, इस अपराधी की तलाश में जुटे अफसर