फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samajwadi party workers presented potato cattle, Atul questioned PM and CM over disputed questions

सपाइयों ने भेंट किए आलू-गोवंश, अतुल ने PM व CM को लेकर पूछा विवादित सवाल

Sun, 28 Jan 2018 05:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 28 Jan 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi party workers presented potato cattle, Atul questioned PM and CM over disputed questions
सपाइयों ने आलू-गोवंश भेंट किए - फोटो : अमर उजाला

विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को लेकर सपाइयों ने तीनों तहसीलों (मेरठ, मवाना, सरधना) पर धरना-प्रदर्शन किया। तहसीलदार को दो बोरी आलू और गोवंश भेंट किए। इस दौरान सपा नेता अतुल प्रधान ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लेकर कार्यकर्ताओं से विवादित सवाल पूछा। कहा कि बताओ फसल बर्बाद कर रहे पशुओं को आजकल लोग क्या कह रहे हैं।

विज्ञापन


धरना शनिवार दोपहर तीन बजे तक चला। आलू किसानों के साथ धोखा, धान की खरीद में धोखाधड़ी, खाद और बीज का न मिलना, बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि, गन्ना भुगतान का बकाया, ऋण माफी में किसानों के साथ धोखा, पशुओं के घूमने से फसलों की बर्बादी आदि किसानों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


सदर तहसील में अतुल प्रधान ने किसानों से अपने संबोधन में समस्याओं को गिनाते गिनाते सीएम और पीएम पर विवादित सवाल किए। कहा कि पशु खुले घूम रहे हैं, वह किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। किसान परेशान हैं। उनकी रोकथाम के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, उन किसानों ने आवारा मवेशियों के नाम नेताओं के नाम पर रख दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : अतुल प्रधान ने किया कोर्ट में सरेंडर, पुलिस पर लगाया ये आरोप, दो मामलों में भेजा जेल

Samajwadi party workers presented potato cattle, Atul questioned PM and CM over disputed questions
सपाइयों ने धरना-प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान शहर विधायक रफीक अंसारी, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, विपिन मनोठिया, संगीता राहुल, मृदुला यादव, अख्तरी बेगम, इरशाद जहां, नजमा, अफजाल सैफी, आदिल अंसारी, आदिल चौहान, वसीम राहुल, मो. अब्बास, शशिकांत गौतम, मौ. चांद, हिफजुर्रहमान, हाजी अन्नान, दानिश सैफी, आदिल सिद्दीकी, गीता यादव, सरोज शर्मा, पुष्पा, इकराम बालियान, आरजू चौहान मौजूद रहे।

उधर, मवाना तहसील में प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार अमित भारतीय को सौंपा। पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, मेघराज यादव, सुधीर कामिल, प्रदेश सचिव दीपक गिरी, राजपाल सिंह, सुधाकर कश्यप, अतुल प्रधान आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं, सरधना में सपा नेता अतुल प्रधान के नेतृत्व में सपाई तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां सैयद मुमताज अली सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, सोनू, चीनू, राजीव, मंजूर मलिक, सलीम अंसारी, खालिद अंसारी, सीमा प्रधान, निजाम अंसारी आदि मौजूद रहे।

धक्कामुक्की में मुश्किल से बचा गोवंश
धरने के दौरान फोटो खिंचवाने के चक्कर में सपाई ये भी भूल गए कि जिस गोवंश को वे अधिकारियों को भेंट करने के लिए लाए हैं, वही गोवंश उनके पैरों से कुचला जा सकता है। किसी तरह गोवंश को निकाला गया। इस दौरान पुलिस और सपाइयों में धक्कामुक्की भी हुई। सपा नेता विपिन मनोठिया और देहली गेट एसओ विजय कुमार से कहासुनी हुई। विपिन मनोठिया ने सपा नेत्री संगीता राहुल पर उनकी पत्नी दीपू मनोठिया के बारे में जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाए। वहीं, संगीता राहुल ने आरोपों को गलत बताया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed