{"_id":"5eb44e2d8ebc3e909c3be084","slug":"lockdown-update-news-a-baby-child-death-in-baghpat-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन की बेबसी में चली गई मासूम की जान, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन की बेबसी में चली गई मासूम की जान, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल
Thu, 07 May 2020 11:36 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 07 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद के बरनावा गांव में बुधवार की रात तेज हवा से मकान की रेलिंग से उखड़ी ईंट लगने से तीन वर्षीय बच्ची घायल हो गई। लॉकडाउन के चलते रात में अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं मिला। बृहस्पतिवार की सुबह का इंतजार करने तक बच्ची ने दम तोड़ दिया। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर: अंतिम विदाई का हक भी छीन रही ये महामारी, भावुक कर देंगी तस्वीरें
विज्ञापन
शामली के गंगेरू गांव निवासी अहसान अपनी ससुराल बरनावा में कई वर्षों से हाफिज अब्दुल के मकान में किराए पर परिवार सहित रह रहा है। वह राजमिस्त्री है। बुधवार की रात अहसान और उसकी पत्नी तबस्सुम मकान के आंगन में बने छप्पर के नीचे बच्चों संग सोए थे। इसी दौरान पास के मकान के ऊपरी हिस्से में बनी रेलिंग कीं ईंटें तेज हवा से उखड़कर छप्पर में सो रहे अहसान के बच्चों के ऊपर जा गिरी। इसमें उसकी तीन वर्षीय पुत्री अफसा व पुत्र दानिश घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। आंधी तूफान शांत होने पर दोनों घायल बच्चों को परिजन स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने अफसा की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ या बड़ौत ले जाने को कहा। लॉकडाउन होने के कारण कोई साधन नहीं मिला। बृहस्पतिवार की सुबह होने तक बालिका ने दम तोड़ दिया। पीड़ित परिवार मृतक बालिका का अंतिम संस्कार करने गंगेरू चला गया।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/