फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Two died after bike colided with speedy truck, returning from wedding ceremony due to truck collision

सहारनपुर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे

Wed, 02 Dec 2020 01:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Dec 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: Two died after bike colided with speedy truck, returning from wedding ceremony due to truck collision
accident, saharanpur - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार को एक भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। बताया गया कि तीनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। युवकों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


थाना सदर क्षेत्र के पेपर मिल रोड पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को जबरदस्त टक्कर मार दी। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक को घायल अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : शादी के मंडप में अचानक पहुंच गई दुष्कर्म पीड़िता, भरी भीड़ में खोला ऐसा राज, दूल्हे सहित हवालात पहुंची बरात
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। दुर्घटना में दाबकी जुनारदार निवासी अंकित और अभिषेक की मौत हो गई। वहीं अनुज कुमार घायल हुआ है। ये तीनों युवक मंगलवार रात एक शादी समारोह में गए थे। वहां से लौटते समय पेपर मिल रोड पर गीता पंप वाली पुलिया के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। 

ग्रामीणों ने बताया की तीनों युवक मजदूरी करते थे और अलग अलग परिवारों से हैं। थाना सदर प्रभारी पंकज कुमार पंत ने बताया कि हादसे के बाद जांच की जा रही है। घायल युवक का उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed