फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Thief got beaten Caught stealing from the spot, apologized, stole the bike again the next moment

Saharanpur: चोरी करते हुए मौके से पकड़ा, पिटाई हुई तो मांफी मांगकर निकला, अगले ही पल फिर चुरा ली बाइक

Sat, 01 Apr 2023 04:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Apr 2023 04:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक चोर का फिल्मी स्टाइल में चोरी करने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। यहां एक चोर की चोरी करते हुए पकड़े जाने पर पिटाई हुई तो माफी मांगकर बच निकला लेकिन अगले ही पल बड़ी चोरी को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन
Saharanpur: Thief got beaten Caught stealing from the spot, apologized, stole the bike again the next moment
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दुकान का गल्ले को चोरी करते हुए युवक को दुकानदारों ने मौके से पकड़ लिया। चोर के पकड़े जाने के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और चोरी की पिटाई कर डाली। चोर ने माफी मांग ली तो दुकानदारों ने उसे छोड़ दिया, लेकिन रास्ते से निकलते हुए चोर ने फिर से चोरी कर डाली। चोर रास्ते में घर के बाहर खड़ी बाइक चुराकर भाग निकला। लोगों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। वहीं यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार ग्राम ढाला मे दिलशाद पुत्र शमशाद की दुकान है। दिलशाद दुकान के पास ही खड़ा होकर कुछ काम कर रहा था। तभी एक युवक उसके पास आया और उसे बातों में उलझा कर उसके गल्ले में चोरी करने लगा। इसी दौरान दिलशाद की नजर उस पर पड़ गई और उसने शोर मचाते हुए युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव 2023: मेरठ मे BJP के लिए जीत आसान नहीं, BSP का मजबूत प्रत्याशी बिगाड़ सकता है विपक्षियों का खेल

आसपास के अन्य ग्रामीण भी आ गए और युवक की पिटाई कर दी। युवक खुद को पिटता देख माफी मांगने लगा, जिस पर ग्रामीणों ने उसे माफ करते हुए छोड़ दिया। युवक वहां से छूटने के बाद चंद कदम चलने पर ही गली मे घर के बाहर खड़ी बाइक चुराकर फरार हो गया।

बताया गया कि चोर कन्हैया पुत्र अमर सिंह की बाइक चोरी करके फरार हुआ है। बाइक चोरी होते देख कुछ युवकों ने शोर मचाया और अन्य बाइकों से उसका पीछा किया लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा। पीड़ित ग्रामीणों ने थाने मे पहुंचकर पुरी घटना से पुलिस को अवगत कराया और पूरे मामले में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया की तहरीर मिली है। मुकदमा लिखकर जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed