Saharanpur: पिता की ईंट मारकर हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक युवक ने अपने ही पिता की जान ले ली। युवक ने ईंट से कुचलकर पिता की बेरहमी से हत्या कर डाली। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विस्तार
घटना के अनुसार गांव काशीपुर नौगांवा में रामकुमार धीमान (55)पुत्र लच्छीराम राज मिस्त्री का कार्य करता था, लेकिन पिछले काफी समय से दिमागी संतुलन सही न होने के चलते घर पर ही रहता था। उसके दो पुत्र दीपक व नीशू उर्फ मनीष हैं।
उसके बड़े पुत्र दीपक ने बताया की नीशू शराब का आदी है। उसको कई बार सबने रोका लेकिन वह नहीं मानता है। अक्सर पिताजी और नीशू में इस बात को लेकर झगड़ा होता रहता था।
यह भी पढ़ें: Meerut: महंगाई के तड़के से दाल बेस्वाद, 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़े दाम, जीरा 600 रुपये प्रति किलो पहुंचा
रामकुमार धीमान रोजाना घर के बाहर बरामदे में सोते थे और निशू अंदर कमरे में सोता था। गुरुवार रात्रि को उसे बरामदे में ही सोने की जिद चढ़ गई और दोनों में बहस होते-होते मारपीट होने लगी।
दीपक घर पर नहीं था। वहा पर मौजूद दीपक की पत्नी पायल ने जब रोकने का प्रयास किया तो निशू उसके साथ भी मारपीट करने लगा और उसको वहां से भगा दिया। इसके बाद नीशू ने अपने पिता के सिर पर ईट से हमला बोल दिया और उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद भी उसको कोई अफसोस नहीं हुआ और वहीं पर बैठा रहा। दीपक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर सीओ रुचि गुप्ता, कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। सीओ बेहट रुचि गुप्ता ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा दिया गया है।