फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: son killed his father by hitting him brick, arrested

Saharanpur: पिता की ईंट मारकर हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2023 09:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 09 Jun 2023 09:46 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक युवक ने अपने ही पिता की जान ले ली। युवक ने ईंट से कुचलकर पिता की बेरहमी से हत्या कर डाली। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Saharanpur: son killed his father by hitting him brick,  arrested
पिता - फोटो : Amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर में पुत्र ने पिता की ईट से मारकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


घटना के अनुसार गांव काशीपुर नौगांवा में रामकुमार धीमान (55)पुत्र लच्छीराम राज मिस्त्री का कार्य करता था, लेकिन पिछले काफी समय से दिमागी संतुलन सही न होने के चलते घर पर ही रहता था। उसके दो पुत्र दीपक व नीशू उर्फ मनीष हैं।
विज्ञापन


उसके बड़े पुत्र दीपक ने बताया की नीशू शराब का आदी है। उसको कई बार सबने रोका लेकिन वह नहीं मानता है। अक्सर पिताजी और नीशू में इस बात को लेकर झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: महंगाई के तड़के से दाल बेस्वाद, 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़े दाम, जीरा 600 रुपये प्रति किलो पहुंचा

रामकुमार धीमान रोजाना घर के बाहर बरामदे में सोते थे और निशू अंदर कमरे में सोता था। गुरुवार रात्रि को उसे बरामदे में ही सोने की जिद चढ़ गई और दोनों में बहस होते-होते मारपीट होने लगी।

दीपक घर पर नहीं था। वहा पर मौजूद दीपक की पत्नी पायल ने जब रोकने का प्रयास किया तो निशू उसके साथ भी मारपीट करने लगा और उसको वहां से भगा दिया। इसके बाद नीशू ने अपने पिता के सिर पर ईट से हमला बोल दिया और उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद भी उसको कोई अफसोस नहीं हुआ और वहीं पर बैठा रहा। दीपक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। 

सूचना पर सीओ रुचि गुप्ता, कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। सीओ बेहट रुचि गुप्ता ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed