फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Report against former Haryana minister in Gowansh murder case

सहारनपुर: गोवंश की हत्या के मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री के खिलाफ रिपोर्ट, थाने में पुलिस से नोकझोंक

Sun, 15 Nov 2020 10:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 Nov 2020 10:10 PM IST
सार

  • थाने में हिंदू संगठनों के लोगों की पुलिस से नोकझोंक, जद्दोजहद के बाद रिपोर्ट लिखी गई

विज्ञापन
Saharanpur: Report against former Haryana minister in Gowansh murder case
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र में गोवंश को गोली मारने के मामले में पीड़ित वन गुर्जर की तहरीर पर पुलिस ने हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के खिलाफ रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


हिंदू संगठन के नेता हरीश राष्ट्रवादी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह पर बरथा कोरसी में रह रहे एक वन गुर्जर परिवार के गोवंश को गोली मारने का आरोप लगाया था। यह पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, सहारनपुर पुलिस और यमुनानगर पुलिस को भी ट्वीट की गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को पीड़ित वन गुर्जर मामसेम पुत्र हसनद्दीन हिंदू संगठन के नेता हरीश राष्ट्रवादी, विहिप के जिला सह मंत्री मनीष योगाचार्य, जितेंद्र कुमार, रजत शर्मा, राहुल सैनी व ग्रामीण राजू, अमित चौधरी, रिंकू चौधरी, बिल्लू, सोनू आदि के साथ कोतवाली बेहट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के खिलाफ तहरीर देनी चाही, लेकिन हलके के दरोगा व हेड मुहर्रिर ने धमकाते हुए हरियाणा के थाने में जाने को कह दिया। इस पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने कहा कि घटना भले ही हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्र में हुई हो, लेकिन वे रहने वाले तो यूपी के हैं।


हिंदू संगठन के एक नेता ने जब अपना परिचय दिया तो दरोगा और हेड मुहर्रिर ने उन्हें भी हड़काया। एसएसआई ने बीच-बचाव कराया। बाद में पीड़ित की तहरीर पर कांग्रेस से पूर्व मंत्री रहे निर्मल सिंह निवासी अंबाला के खिलाफ गोवंश की हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed