फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur News, Vikas kohli has again converted to Hinduism after six years

यूपी: लालच में हिंदू से मुस्लिम बना था ये शख्स, धोखा मिला तो फिर लौट आया अपने धर्म में

Thu, 02 Jan 2020 08:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Jan 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur News, Vikas kohli has again converted to Hinduism after six years
विकास - फोटो : अमर उजाला

शादी और मकान के लालच में हिंदू धर्म को त्यागकर मुस्लिम धर्म अपनाने वाला विकास कोहली छह साल बाद फिर अपने धर्म में लौट आया। विकास का 30 दिसंबर को मनोहरपुर के आर्य समाज मंदिर में शुद्धीकरण कराया गया।

विज्ञापन


सहारनपुर जनपद में मोहल्ला किला निवासी विकास कोहली ने बताया कि साल 2012 में उसके माता-पिता की मृत्यु हो गई थी। जून 2013 में उसका मोबाइल खराब हो गया था, जिसे दुरुस्त कराने वह एक दुकान पर गया था। वहां बैठे एक व्यक्ति ने उसे दूसरे धर्म की खूबियां बतानी शुरू कर दीं। कुछ दिन बाद उसने मकान दिलाने और शादी कराने का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: माहिरा ने हिंदू धर्म अपनाकर किया प्रेम विवाह, परिजनों से बताया जान का खतरा, SSP से लगाई गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने अपना नाम मो. मुस्तफा रख लिया। लेकिन छह साल बाद भी न मकान मिला और न ही बीवी। उम्र भी 33 साल से 39 साल हो गई। उसने वापस हिंदू धर्म अपनाने का निर्णय लिया। इसके बाद उसे धमकियां मिलने लगीं। वह हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह से मिला, जिन्होंने उसकी धर्म वापसी कराई। पेशे से ट्रक ड्राइवर विकास कोहली ने बताया कि धर्म परिवर्तन के बाद उसके नाते रिश्तेदारों ने भी संबंध समाप्त कर लिए थे, लेकिन अब रिश्तेदारों और समाज ने भी अपना लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed