फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: fifty thousand reward interstate crook arrested in police encounter

Saharanpur: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार

Sun, 21 May 2023 02:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 May 2023 02:51 PM IST
सार

रविवार सुबह सहारनपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन
Saharanpur: fifty thousand reward interstate crook arrested in police encounter
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में सरसावा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बचकर भाग रहे 50 हजार रुपए के इनामी एक अंतर्राज्यीय बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा साथी तमंचे से फायरिंग करते हुए फरार होने में कामयाब हो गया। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ हरियाणा व उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में तीन दर्जन से भी अधिक मुकदमे पंजीकृत है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने बताया, शनिवार देर रात सरसावा थाने की उत्तर प्रदेश व हरियाणा राज्य की सीमा पर स्थित शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में बदमाशों व पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसमें यमुना के रेतीले मैदान पर पुलिस की गोलियों से एक बदमाश जख्मी हो गया।
विज्ञापन


जो यमुनानगर के सदर थाना क्षेत्र के यमुना नदी के किनारे स्थित ग्राम लापरा का निवासी मीरहसन पुत्र अली हसन कुख्यात बदमाश है। शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में इसी वर्ष 31 जनवरी को कोहिनूर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी हो गई थी, जिसमें सीसीटीवी कैमरे में आरोपी का चेहरा कैद गया था। पुलिस लगातार बदमाश की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह ने बताया की शनिवार की देर रात शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी की अचानक हरियाणा राज्य की ओर से बाइक पर आ रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे पुलिस को गच्चा देकर ग्राम झरोली की और जा रहे कच्चे रास्ते पर उतर गए।

पुलिस पार्टी ने भी उनका पीछा किया, इसी बीच यमुना नदी के रेतीले मैदान पर जब बदमाशों की बाइक फिसल गई तो वे पैदल ही तमंचे से फायरिंग करते हुए भागने लगे। लेकिन पुलिस ने पीछा करते हुए फायरिंग का जवाब फायरिंग से दिया तो एक बदमाश घायल होकर वहीं गिर पड़ा। जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला।

पुलिस ने घायल बदमाश के नजदीक पहुंचकर हिरासत में ले लिया। बदमाश की पहचान मीरहसन पुत्र अली हसन ग्राम लापरा के रूप में हुई। जिस पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। 

एसएसपी ने बताया की पकड़े गए बदमाश के विरुद्ध उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा राज्य के विभिन्न थानों में लूट चोरी आर्म्स एक्ट गौ तस्करी आदि संगीन अपराधों में करीब 3 दर्जन से भी अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से एक तमंचा चार जिंदा कारतूस तथा  दो खोखे भी बरामद हुए। इसके साथ ही बदमाश के पास मिली बाइक भी चोरी की निकली। पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed