फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, elephant atteck on a young man and died in West UP

हाथी ने युवक को कुचल कर मार डाला, यूपी के इस जिले में हुई ये घटना

Sat, 02 Feb 2019 08:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Feb 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, elephant atteck on a young man and died in West UP
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे के समीप मोहंड रेंज के जंगल में लाल पुल के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। शव के पास हाथी की लीद और पैरों के निशान मिले हैं। जिससे माना जा रहा है कि युवक की हाथी के हमले में मौत हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया। मामला यूपी के सहारनपुर जनपद का है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ विजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड के जंगल में लोहे के पुल के समीप एक पेड़ के नीचे किसी युवक का शव पड़ा हुआ है। एसआई भोपाल शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें शव के इर्द-गिर्द हाथी के पैर के निशान थे और लीद भी वहां पड़ी थी। उन्होंने कहा कि ऐसे में ज्यादा संभावना है कि युवक की मौत हाथी के हमले में हुई है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। उसकी उम्र तीस साल के करीब है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भेज दिया। 

उधर, मोहंड रेंज के इस क्षेत्र के वन दरोगा शिव कुमार ने बताया कि उन्होंने सूचना के बाद बीट इंचार्ज को मौके पर भेजा था। बीट इंचार्ज के अनुसार आस पास के साक्ष्यों के आधार पर युवक की मौत हाथी के हमले में ही हुई मानी जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed