फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Bike riding grocery trader dies due to collision with unknown vehicle

Saharanpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किरयाना व्यापारी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 03 Sep 2023 03:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Sep 2023 03:18 PM IST
सार

सहारनपुर में रविवार को किरयाना व्यापारी पीयूष शर्मा (23) की करनाल जाते समय सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Saharanpur: Bike riding grocery trader dies due to collision with unknown vehicle
सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार को मोहल्ला नीमतला निवासी किरयाना व्यापारी पीयूष शर्मा (23) की करनाल जाते समय सडक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीयूष शर्मा पुत्र विनोद शर्मा मूल रूप से गंगोह के मोहल्ला नीमतला का निवासी था। उसकी गंगोह में हीरोज स्कूल के समीप किरयाना की दुकान है। वर्तमान में वह अपनी माता और छोटे भाई के साथ करनाल में रह रहा था और प्रतिदिन करनाल से गंगोह आया-जाया करता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इधर भी देखो सरकार: गो आश्रय स्थलों में गोवंश दुर्दशा के शिकार, खाना-पानी-दवा को मोहताज, रकम अफसर कर गए चट
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार देर शाम पीयूष दुकान बढाकर बाइक से करनाल जा रहा था। गांव शंकरपुर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से वह सडक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद वहां पहुंची पुलिस ने घायल पीयूष को सीएचसी पहुंचाया।

वहां से उसे प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से उसकी माता ललिता और छोटे भाई आदित्य सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बता दें कि पीयूष के पिता विनोद शर्मा की भी पिछले वर्ष गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed