फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, After Killed in car accident, funeral of four people together at deoband

भयावह हादसे के बाद एक साथ जलीं चार चिताएं, रो पड़ा पूरा गांव, पसरा मातम

Sat, 09 Mar 2019 08:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Mar 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, After Killed in car accident, funeral of four people together at deoband
घटना के बाद सदमे में गांव व परिवार के लोग और नीचे शैंकी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के रणखंडी गांव में शनिवार का दिन मनहूस साबित हुआ, शुक्रवार की रात्रि खतौली बाईपास पर हुए सड़क हादसे में दूल्हे के दो चचेरे भाइयों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। श्मशान घाट में एक साथ चार चिताएं जलती देख पूरा गांव रो पड़ा। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। 

विज्ञापन


गुलाल पट्टी निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र कपिल कुमार की बारात शुक्रवार को सरधना के खेड़ा गांव गई थी। वहां से 13 लोग बोलेरो से रणखंडी लौट रहे थे। रात्रि करीब 12.30 बजे खतौली बाईपास पर मुरादनगर नहर के समीप सामने से आ रहे ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखचे उड़ गए। 
विज्ञापन


इस हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई रवि (17) पुत्र विनोद व शैंकी (16) पुत्र विरेंद्र निवासी गुलाल पट्टी, केशव राणा (18) पुत्र अश्वनी राणा निवासी खाला पट्टी, बोलेरो चालक संजय कुमार (35) पुत्र अभय सिंह निवासी पछाया पट्टी और पीपलहेड़ा निवासी अनुज की मौत हो गई, जबकि इसी हादसे में मुजफ्फरनगर निवासी की भी मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सन्नी पुत्र धीरेंद्र और सन्नी पुत्र कश्मीर निवासी नकुड़ और कार्तिक पुत्र सोकेंद्र निवासी गुनारसा समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार की सुबह जैसे ही यह खबर रणखंडी गांव में पहुंची तो मातम पसर गया। ग्रामीण मृतकों के घरों की तरफ दौड़ पड़े। दोपहर बाद चार मृतकों के शव जैसे ही गांव में पहुंचे तो ग्रामीण बिलख पड़े। महिलाओं की तो जैसे सुध बुध ही खो गई थी। गांव के श्मशानघाट में चार चिताएं एक साथ जलती देख हर कोई सदमे में था। 

हादसे ही सूचना मिलते ही भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह, शशिबाला पुंडीर आदि नेताओं ने गांव पहुंचकर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सब मृतकों के परिजनों के साथ खड़े हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed