फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Accident: Seven Injured in Head-On Collision Between Bolero and Alto Cars

सहारनपुर में हादसा: बोलेरो और ऑल्टो की आमने-सामने भिड़ंत, सात लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Thu, 15 Oct 2026 03:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Oct 2026 03:20 PM IST
सार

सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र में संगमौर-माहेश्वरी मार्ग पर बोलेरो और ऑल्टो की आमने-सामने टक्कर में सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सहारनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन
Saharanpur Accident: Seven Injured in Head-On Collision Between Bolero and Alto Cars
हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के चिलकाना थाना क्षेत्र में संगमौर से माहेश्वरी जाने वाले मार्ग पर बोलेरो और ऑल्टो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


रजबाहे की पटरी पर भिड़ीं दोनों गाड़ियां
जानकारी के अनुसार, गांव बुड्ढाखेड़ा से कुछ लोग बोलेरो गाड़ी में सवार होकर साइफन की ओर आ रहे थे। वहीं, गांव दाबकी के कुछ लोग ऑल्टो कार में सवार होकर माहेश्वरी होते हुए संसारपुर जा रहे थे। इसी दौरान रजबाहे की पटरी पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

यह भी पढ़ें: नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल को मिले कैदी नंबर, जेल में चुना काम, मृत्युदंड को हाईकोर्ट में देंगे चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन


सात लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
हादसे में शोयब, मुनीर, अमरीन, शोएब, सैफ और कैफ समेत कुल सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सहारनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों की स्थिति और चोटों की गंभीरता के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी।

पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा
दुर्घटना की सूचना मिलने पर चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed