{"_id":"62de44f226ea313ec958456e","slug":"saharanpur-accident-on-ambala-dehradun-highway-father-daughter-died-after-being-hit-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत, अंबाला-देहरादून हाईवे पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत, अंबाला-देहरादून हाईवे पर हुआ हादसा
Mon, 25 Jul 2022 12:53 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:53 PM IST
सार
सहारनपुर में अंबाला-देहरादून हाइवे पर उनाली-सब्दलपुर के पास हादसे में पिता पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में थाना कुतुबशेर क्षेत्र में गांव उनाली सब्दलपुर के पास अंबाला देहरादून हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता-पुत्री की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
कोतवाली नकुड़ के गांव ढायकी निवासी आदेश (51) अपनी पुत्री खुशी (15) के साथ बाइक पर गांव लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक, वह दोनों जब उनाली-सबदलपुर के बीच हाईवे पर पहुंचे तो सामने से आते ट्रक ने दोनों टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Kanwad yatra: सीएम योगी आदित्यनाथ बागपत के पुरा महादेव में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से करेंगे पुष्प वर्षा
विज्ञापन
हादसे में ट्रक से कुचले जाने जाने पर आदेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर एकत्र भीड़ ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।
सूचना पर थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के जरिए खुशी को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।