{"_id":"5e6b92c38ebc3ea76815b765","slug":"sadhvi-prachi-says-delhi-violence-was-a-planned-conspiracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी प्राची बोलीं- सोची-समझी साजिश थी दिल्ली हिंसा, दंगाइयों के पोस्टर हटाने पर खड़े किए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी प्राची बोलीं- सोची-समझी साजिश थी दिल्ली हिंसा, दंगाइयों के पोस्टर हटाने पर खड़े किए सवाल
Fri, 13 Mar 2020 07:36 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 13 Mar 2020 07:36 PM IST
सार
साध्वी प्राची ने कहा कि दिल्ली में हुई हिंसा सोची-समझी साजिश थी।
विज्ञापन
साध्वी प्राची
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने कहा कि दिल्ली में हुई हिंसा सोची-समझी साजिश थी। उन्होंने दंगाइयों के पोस्टर हटाने के आदेश पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि यदि दंगा चाहते हैं तो फोटो उतरवा दें।
विज्ञापन
दिल्ली से हरिद्वार जाते समय नई मंडी थाना क्षेत्र के पचेंडा रोड निजी कार्य से यहां रुकीं साध्वी प्राची ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि कुछ दंगाई और जिहादी लोग हिंदुस्तान को जलाना चाहते हैं। ताहिर हुसैन इसका ताजा सबूत है। उन्होंने लखनऊ में दंगाइयों के पोस्टर हटाने के आदेश पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि सरकार का बहुत सराहनीय कदम है, सरकार को किसी भी कीमत पर दंगाइयों के फोटो नहीं उतारने चाहिए। उत्तर प्रदेश के सभी बुद्धिजीवी लोगों से भी वह यही निवेदन करती हैं कि यह सवाल करें कि उत्तर प्रदेश में शांति चाहिए या दंगा। यदि दंगा चाहिए तो फोटो उतरवा दीजिए और यदि शांति चाहिए तो जो सरकार कर रही है, ठीक कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ओवैसी के बयान पर साध्वी प्राची का पलटवार, कहा-100 करोड़ खड़े हो गए तो कितनी जल्दी सफाया होगा, समझ लो
विज्ञापन
उन्होंने कहा जो दंगाइयों के फोटो उतरवाना चाह रहे हैं, वे दंगाइयों के साथ हैं। यूपी की तर्ज पर दिल्ली में भी दंगाइयों से वसूली की जानी चाहिए। तभी उनके हौसले पस्त हो सकते हैं। दिल्ली में बवाल करके दंगाइयों ने हिंदुस्तान की छवि को खराब करने का षड्यंत्र किया था। दिल्ली में आईबी के जवान की निर्मम हत्या की गई है। यही जिहादियों को सिखाया जाता है। उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना पड़ेगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/