{"_id":"5d21be128ebc3e6cf72217ef","slug":"sadhvi-prachi-reaches-meerut-to-know-the-reality-of-getaway-in-prahlad-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पलायन की वास्तविकता जानने प्रह्लाद नगर पहुंचीं साध्वी प्राची, कहा-प्रकरण की जांच कराए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पलायन की वास्तविकता जानने प्रह्लाद नगर पहुंचीं साध्वी प्राची, कहा-प्रकरण की जांच कराए सरकार
Sun, 07 Jul 2019 03:10 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 07 Jul 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
साध्वी प्राची
- फोटो : अमर उजाला
साध्वी प्राची रविवार को मेरठ के प्रह्लादनगर पहुंची। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और पलायन की वास्तविकता जानी। उनके मुताबिक प्रह्लादनगर से पलायन हुआ है जबकि प्रशासन ने शासन को सही रिपोर्ट नहीं भेजी है। वहीं साध्वी प्राची के अचानक इलाके में पहुंचने पर पुलिस भी मौक पर पहुंचे।
विज्ञापन
साध्वी प्राची ने प्रह्लादनगर पहुंचकर लोगों से बातचीत की और कहा कि वह खुद इस प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगी और इस संबंध में कार्रवाई कराएंगी। साध्वी कॉलोनी में जाकर पैदल घूमीं और परिवारों से मिलकर बात की और उनके दर्द को समझने की कोशिश की।
विज्ञापन
अपने दौरे के बाद साध्वी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक टीम बनाकर इस प्रकरण की पूर्ण जांच करानी चाहिए ताकि जमीनी हकीकत सामने आ सके। यहां महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने की जरूरत है। इस मामले में प्रशासन में शासन को झूठी रिपोर्ट दी है। इसकी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन