फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sadar baazaar me nahi chale chaupahiya vaahan

सदर बाजार में नहीं चले चौपहिया वाहन 

Sat, 16 Jun 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jun 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
sadar baazaar me nahi chale chaupahiya vaahan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सदर बाजार में शुक्रवार को चौपहिया वाहन और ई-रिक्शा रोकने के लिए लगाए गए पांच बैरिकेडिंग पर कैंट बोर्ड के कर्मचारी तैनात रहे। सुबह से देर शाम तक इन वाहनों को बाजार में नहीं जाने दिया गया। इसके साथ ही टीम ने सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी दी। स्थानीय लोगों की कार आदि के लिए कैंट बोर्ड स्टिकर जारी करेगा। सप्ताहभर बाद पूरी व्यवस्था बनने के बाद यहां गार्ड तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि कैंट क्षेत्र में चलाए जा रहे 100 दिन के विशेष अभियान के तहत हर वार्ड में काम चल रहा है। बांबे बाजार, आबूलेन और सदर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराना कैंट बोर्ड की प्राथमिकता में है। सीईओ प्रसाद चव्हाण ने बाजार की समस्या को देखते हुए एक सप्ताह के भीतर चार जगह पार्किंग शुरू कराने और आबूलेन पर जैन स्टील व आरके आटोमोबाइल के सामने बन रहे टॉयलेट का काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीईओ प्रसाद चव्हाण ने शुक्रवार को वार्ड नंबर एक में मस्जिदों के आसपास सफाई को लेकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed