फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sabotage in the shrine, beating Dalit youth, resentment in the villagers

UP: धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर दलित युवक को बेरहमी से पीटा, ग्रामीणों में आक्रोश

Sun, 08 Apr 2018 07:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 08 Apr 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
Sabotage in the shrine, beating Dalit youth, resentment in the villagers
धर्मस्थल में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

शराब के नशे में धुत युवकों ने पहले धर्मस्थल में तोड़फोड़ की और फिर दलित युवक को बेरहमी से पीटा। इससे इलाके में आक्रोश फैल गया और फिर...

विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का है। खतौली थाना क्षेत्र के धर्मस्थल में युवक ने उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ कर दी। आरोपी ने विरोध करने पर दलित युवकों के साथ मारपीट कर दी, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। दलितों ने आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तथा गांव का शराब का ठेका बंद कराने की मांग को लेकर पुलिस का घेराव किया। दलितों ने आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। 
विज्ञापन


गांव कढ़ली में दलित बस्ती में धर्मस्थल स्थित है। दलितों ने बताया कि शनिवार की रात की करीब 10.30 बजे पड़ोस के गांव मंदवाड़ी निवासी भरत सिंह और रणवीर शराब पीकर दलित बस्ती में पहुंचा। आरोप है कि भरत सिंह ने धर्मस्थल में घुसकर उत्पात मचाने लगा। इतना ही नहीं उसने धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर दानपात्र भी लूटने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : मुजफ्फरनगर: दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला, लाश देख हैरान रह गए ग्रामीण
 

Sabotage in the shrine, beating Dalit youth, resentment in the villagers
विरोध करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि इस घटना का विरोध करने पर भरत सिंह ने तमंचा दिखाकर दलित युवकों के साथ मारपीट कर दी। इस घटना को लेकर दलितों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रात में ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस आरोपी युवक भरत सिंह को पकड़ कर थाने ले गई। रविवार की सुबह दलित समाज से महिलाएं व पुरुष एकत्र होकर थाने में पहुंचे। दलितों ने आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा शराब का ठेका हटवाने की मांग को लेकर पुलिस का घेराव किया। दलितों ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर भी दे दी है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज का कहना है कि भरतसिंह की मानसिक हालत भी ठीक नहीं है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का घेराव करने वालों में सुनीता, पप्पू, कविता, अर्जुन, सचिन, शोरण, सुदेश, सोनी, शीला, ब्रजेश, अनिल, शशी, विकास, ब्रजपाल आदि दलित शामिल रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed