फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ruckus by hindu sangathan for inflammatory post

भड़काऊ पोस्ट को लेकर हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं का हंगामा

Mon, 03 Feb 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
ruckus by hindu sangathan for inflammatory post
भड़काऊ पोस्ट के खिलाफ थाने में धरना देते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : MAWANA
मवाना(मेरठ)। फेसबुक पर एक वर्ग के युवक द्वारा भड़काऊ पोस्ट डाले जाने के विरोध में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाने पहुंचकर हंगामा किया। कार्यकर्ता आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। यहां करीब आधा घंटा तक हंगामा हुआ। वहीं, थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मवाना निवासी एक वर्ग के युवक द्वारा हिंदू संगठनों के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट डाले जाने के खिलाफ कार्यकर्ताओं में रोष है। काफी संख्या में विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एकत्र होकर थाने पहुंच गए तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया तथा धरना देकर बैठ गए। इस पर थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद ने कार्यकर्ताओं को वार्ता के लिए बुलाया। थाना प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने तथा शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर मामला शांत किया। वहीं, दो दिन में गिरफ्तारी की चेतावनी देकर शांत होकर लौट गए। इस संबंध में मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी निपुण समस्त हिंदू समाज की ओर से थाने में तहरीर दी। इसमें आतिक राजपूत के नाम से बनी आईडी से भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने बताया कि धारा 505 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसको शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। हंगामा करने वालों में गौरव गुर्जर, मनीष गुर्जर, निपुण चौहान, राजा पंडित, अंकुर आर्य, लवकुश, सचिन प्रधान, सुबोध, नितिन, गोलू, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed