फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruby murder: Blood stains found on Deepak's house and car's steering

रूबी हत्याकांड: दीपक के मकान व कार के स्टेयरिंग पर मिले खून के धब्बे

Fri, 17 Sep 2021 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ruby murder: Blood stains found on Deepak's house and car's steering
रूबी हत्याकांड: दीपक के मकान व कार के स्टेयरिंग पर मिले खून के धब्बे
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला छावनी निवासी कवि एवं ज्वेलर्स दीपक निराला की पत्नी रूबी के शव की तलाश गंगनहर में बृहस्पतिवार को भी जारी रही। पुलिस व गोताखोरों की टीम ने शव खोजा, लेकिन सफल नहीं हो सके।

थाने में समर्पण करने के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी पति दीपक ने अपनी पत्नी रूबी की हत्या कर शव के टुकडे़ कर बोरे में भरकर गंगनहर में डालने की बात बताई थी। दीपक के बयान के बाद यह तो स्पष्ट हो गया कि उसके द्वारा अपनी पत्नी रूबी की हत्या कर दी गई। उसके मकान और कार के स्टेयरिंग पर मिले खून के निशान से पुलिस रूबी की हत्या होना मान रही है। लेकिन शव को गंगनहर में सरधना से भलसोना पुल के बीच कहां पर डाला। या फिर शव को गंगनहर में न डालकर कहीं और छिपाया गया हो, इसका लेकर पुलिस अभी संशय में है। पुलिस रूबी के शव की गंगनहर में तलाश के साथ ही कुछ अन्य जगहों पर भी फोकस कर सकती है। क्योंकि दीपक ने दृश्य फिल्म की तर्ज पर हत्या से जुडे़ साक्ष्य छिपाने और मिटाने का प्रयास किया। यदि पुलिस को शव मिल गया तो उसकी गर्दन कानूनी शिकंजे में फंस सकती है। फिलहाल पुलिस गंगनहर के साथ ही अन्य किसी स्थान पर तो शव को नहीं छिपाया गया, इसकी जांच में जुटी है। जब तक रूबी का शव बरामद नहीं हो जाता, तब तक यह स्पष्ट नहीं हो सकेगा कि शव को दीपक ने नहर में डाला या अन्य किसी जगह छिपाया है। रूबी लखनऊ की रहने वाली थी। दीपक और रूबी प्रेम प्रसंग के चलते चार साल पहले विवाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed