{"_id":"62e959f84f5ed751b52a4c7c","slug":"roopal-chaudhary-of-meerut-performed-brilliantly-in-the-world-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का नाम रोशन : बुलंद हौंसलों के साथ रूपल चौधरी का विश्व चैंपियनशिप में शानदार आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का नाम रोशन : बुलंद हौंसलों के साथ रूपल चौधरी का विश्व चैंपियनशिप में शानदार आगाज
Wed, 03 Aug 2022 01:38 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:38 AM IST
सार
मेरठ की रूपल चौधरी (Roopal Chaudhary ) ने एक बार फिर से देश का नाम रोशन किया है। रूपल चौधरी ने 400 मीटर में सेमाइफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
रूपल चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलंबिया में आयोजित अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की एथलीट रूपल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन कर व्यक्तिगत स्पर्धा में सेमीफाइनल में जगह बनाई। रूपल ने भारतीय टीम के साथ 4 गुना 400 मीटर मिक्स स्पर्धा में भी अच्छा प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत टीम फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन
4 गुणा 400 मिक्स रिले स्पर्धा में रोहटा क्षेत्र के शाहपुर जैनपुर निवासी एथलीट रूपल चौधरी ने टीम के साथ 3:19:62 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। जर्मनी ने 3:22:41 मिनट के साथ दूसरा और ग्रेट ब्रिटेन ने 3:22:77 मिनट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। ये अभी तक का रिकॉर्ड रहा। वर्तमान चैंपियनशिप रिकॉर्ड 3:19:70 मिनट का था, जो नाइजीरियाई टीम ने 18 अगस्त 2021 को नैरोबी में बनाया था।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता के पहले वर्ल्ड अंडर-20 लीडिंग में चार गुणा 400 मीटर रिले का रिकॉर्ड 3:25:69 मिनट का था, जिसे स्लोवेनिया टीम ने 24 जुलाई 2022 को बनाया था। भारतीय टीम में रूपल के साथ भरत श्रीधर, प्रिया मोहन, कपिल शामिल हैं।
विज्ञापन
400 मीटर दौड़ में सेमीफाइनल में रूपल
रूपल ने अपनी पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में 400 मीटर में भी अपना दूसरा बेस्ट देते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। रूपल ने 52.50 सेकंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वह बालिका वर्ग के रिले टीम में भी प्रतिभाग करेंगी। कोच विशाल सक्सेना ने उनके प्रदर्शन पर खुशी जताई।
रूपल के ईवेंट
1 अगस्त - 4 गुणा 400 रिले राउंड -1
2 अगस्त - 400 दौड़ - राउंड-1,
4 गुणा 400 रिले बालिका वर्ग राउंड-1
3 अगस्त 400 मीटर सेमीफाइनल
4 अगस्त 400 मीटर फाइनल
5 अगस्त 4 गुणा 400 रिले बालिका राउंड -1
6 अगस्त 4 गुणा 400 बालिका वर्ग फाइनल
टीम मैच हारी पर वंदना के गोल ने जीता दिल
राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को भारतीय महिला हॉकी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन मेरठ की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने शानदार प्रदर्शन किया। पूरे मैच में टीम एक गोल करने के लिए भी जूझती नजर आई। आखिर तक भी भारत और इंग्लैंड के बीच 3-0 का अंत रहा। अंत में चौथे क्वार्टर के 60वें मिनट में वंदना कटारिया ने गोल दागा और टीम की ओर से खाता खोला। भारतीय महिला टीम को मैच में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा।
इससे पहले भी टोक्यो ओलंपिक में हुए भारत और इंग्लैंड के मुकाबले में वंदना कटारिया ने शानदार प्रदर्शन दिखाया था। वंदना ने टीम के लिए 29वें मिटन में गोल दागा था। हालांकि इस मुकाबले में भी टीम को 3-4 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इस मौके पर जिला हॉकी संघ के सचिव प्रदीप चिन्योटी ने कहा कि वंदना ने अच्छा प्रदर्शन किया और भारतीय टीम आगे अच्छा प्रदर्शन करेगी।