फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rohit Jakhar has left RLD due to Karan Bhushan getting ticket from Kesarganj from BJP

UP: आखिर रोहित जाखड़ ने क्यों छोड़ा रालोद का साथ? सामने आई बड़ी वजह, भाजपा को लेकर कही ये बात

Sat, 04 May 2024 12:02 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 May 2024 12:02 AM IST
सार

Meerut News : रोहित जाखड़ ने रालोद का साथ क्यों छोड़ा है। इसकी बड़ी वजह सामने आई है। वहीं, उन्होंने भाजपा को लेकर भी ये बड़ी बात कही है।

विज्ञापन
Rohit Jakhar has left RLD due to Karan Bhushan getting ticket from Kesarganj from BJP
रोहित जाखड़ का रालोद से इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित जाखड़ ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) से इस्तीफा दे दिया। आरएलडी अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को अपना इस्तीफा भेज दिया है। यौन उत्पीड़न में आरोपी रहे बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण को केसरगंज से टिकट दिए जाने के विरोध में उन्होंने यह कदम उठाया है। रोहित के पार्टी छोड़ने से आरएलडी को झटका लगा है।

विज्ञापन


रोहित ने बताया कि पार्टी विभिन्न मुद्दों को लेकर लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। चौधरी जयंत सिंह ने चुनाव में एनडीए से गठबंधन किया। इसके बावजूद भाजपा ने किसी भी मुद्दे पर कहीं भी कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई। जैसे ही पश्चिम क्षेत्र का चुनाव पूरा हुआ भाजपा ने बेटियों के शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को प्रत्याशी बना दिया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा जाट आरक्षण पर लगातार धोखा देती रही है। किसान आंदोलन के स्थगन के दौरान जो बातें तय हुई थीं, एक भी बात पूरी नहीं की गई। बेटियों की अस्मिता से समझौता कर राजनीति असंभव है। सामाजिक स्तर पर इसका विरोध जारी रहेगा। इसी कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। 

यह भी पढ़ें: Bijnor: एकतरफा प्यार में कंप्यूटर टीचर को मारी गोली, भागते हुए CCTV में कैद हुआ छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बताया गया कि रोहित राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। रालोद के मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने बताया कि वर्तमान में रोहित जाखड़ पर कोई पद नहीं था, वो वरिष्ठ रालोद नेता थे। मार्च से पहले वह राष्ट्रीय प्रवक्ता थे।

यह भी पढ़ें: BSF Jawan Death: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां हुई बेहोश, सदमे में पत्नी और बहन, घरों में नहीं जले चूल्हे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed