{"_id":"6511ef08b77e6fbb780c9a94","slug":"robots-will-clean-sewers-corporation-buys-two-for-rs-80-lakh-meerut-news-c-14-1-mrt1004-341244-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीवर की सफाई रोबोट करेंगे, निगम ने 80 लाख में दो खरीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीवर की सफाई रोबोट करेंगे, निगम ने 80 लाख में दो खरीदें
विज्ञापन
मेरठ। सीवर की सफाई के लिए अब नगर निगम के सफाई कर्मचारी नहीं, रोबोट उतरेंगे। इसको लेकर 80 लाख रुपये कीमत के दो रोबोट खरीदे है। निगम के अधिकारियों का दावा कि अब रोबोट ही सीवर की सफाई करेगा। एक साल तक कंपनी के कर्मचारी ही रोबोट को चलाएं और निगम के कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी देंगे। मंगलवार को रोबोट से सीवर की सफाई व्यवस्था करने का काम नगर निगम शुरू कर देगा।
नगर निगम ने रोबोट खरीदने के लिए ऑनलाइन टेंडर निकाला था। टेंडर में शर्त थी कि जिस कंपनी का टेंडर होगा, वहीं एक साल तक सीवर की सफाई व्यवस्था देखेंगे। सोमवार सुबह निगम को दो रोबोट मिल गए है। यह टेंडर बैंडीकोट कंपनी को हुआ है। जलकल विभाग के सहायक अभियंता पंकज कुमार का कहना कि अब कर्मचारी को सीवर से गंदगी निकालने के लिए नहीं उतारा जाएगा। सीवर में कई बार उतारने से कर्मचारी की हालत बिगड़ी है। इसको देखते हुए निगम ने तकनीकी यानी रोबोट को सीवर में उतारकर सफाई कराने का निर्णय लिया था। कंपनी दो कर्मचारी रोबोट को लेकर सीवर की गंदगी निकालने में निगम की मदद करेंगे। सीवर की निगम से सबसे ज्यादा समस्या रहती थी, क्योंकि सफाई कर्मचारियों को सीवर में उतराना खतरे से खाली नहीं डालना था। एक रोबोट की कीमत 39.50 लाख रुपये है। जिसमें कंपनी के द्वारा एक साल तक सीवर की सफाई कराने की जिम्मेदारी ली है। नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा का कहना है कि रोबोट ही सीवर की गंदगी निकलेगा। दोनों रोबोट को चलाने के लिए कंपनी ने कर्मचारी भेजे है। वह निगम के कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी देंगे।
नगर आयुक्त से भाजपा पार्षद मिले
भाजपा पार्षद संजय सैनी, पवन चौधरी और उत्तम सैनी ने सोमवार को नगर आयुक्त से मुलाकात की। तीनों पार्षदों ने नगर आयुक्त को बताया कि शहर में सफाई की व्यवस्था बहुत खराब है। प्रभारी नगर स्वास्थ्य डॉ. हरपाल सिंह की कार्यशैली पर सवाल उठाएं। पार्षदों का कहना कि शहर में सफाई की व्यवस्था के साथ सीवरों की हालत खराब है। कई बार शिकायत करने के बावजूद व्यवस्था नहीं सुधरीं। जिसको लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा जनप्रतिनिधियों को झेलना पड़ रहा है। अब पार्षद निगम के अधिकारी के खिलाफ नाराजगी जतायेंगे। नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा ने आश्वासन दिया है कि सफाई की व्यवस्था बेहतर करेंगे।