{"_id":"5f664f9e8ebc3e748355c085","slug":"robbery-from-the-driver-of-cdo-meerut-news-mrt5021484186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ के चालक से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ के चालक से लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ के चालक से लूटपाट
- चालक को घायल कर बाइक छोड़कर फरार हुए बदमाश
बागपत। सीडीओ के चालक से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। शोर मचाने पर तमंचे की बट से हमला कर बदमाश फरार हो गए। शनिवार को सीडीओ के चालक सुशील गौरीपुर मोड़ से बागपत की ओर आ रहे थे। शनिवार को देर रात दस बजे जैसे ही हाइवे के नोरोजपुर रोड पर पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर गाड़ी को रुकवा लिया। बदमाशों ने नकदी और सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से सिर व आंख पर वार कर दिया। बदमाश बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी नोवेन्द्र सिंह सिरोही ने बताया कि मामला मारपीट का है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटनास्थल से बाइक बरामद कर जांच की जा रही है।