{"_id":"6165ee358ebc3e45320129e9","slug":"robbery-attack-in-falavada-case-filed-for-theft-city-news-mrt560419820","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद बदमाशों ने दो घरों में की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारबंद बदमाशों ने दो घरों में की लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलावदा में लूट का हल्ला, चोरी में मुकदमा दर्ज
पीड़ितों के अनुसार, नकदी और लाखों के जेवरात ले गए, जांच में निकला मकान का विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। बदमाशों ने दो परिवारों को बंधक बनाकर सोमवार रात लूट होने का हल्ला मचा दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि एक मकान की खरीद के लिये विवाद है। एक पक्ष ने एग्रीमेंट चोरी का प्रयास किया। उसी मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
फलावदा में बाहरी छोर पर नईम और खालिद के घर हैं। आरोप है कि सोमवार रात दीवार फांदकर उनके घर में बदमाश घुस आए और लूटपाट की। खालिद की पत्नी शबनम ने बताया कि बदमाशों के पास तमंचे और धारदार हथियार थे। वह उनके घर से 30 हजार नगदी व तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात ले गए। शबनम के भाई नईम के घर से 10 हजार नगदी और सोने-चांदी के आभूषण लूट ले गए। करीब दो घंटे बाद बदमाश फरार हो गए। इस सूचना पर फलावदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो मामला दूसरा निकला। पुलिस के मुताबिक एक मकान की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। मकान मालिक ने शबनम से तीन लाख रुपये लेकर एग्रीमेंट कर दिया है। वहीं, दूसरे युवक से पांच लाख लेकर बैनामा करने की तैयारी कर ली। एग्रीमेंट चोरी करने के लिये शबनम के घर कुछ लोग गए थे।
वर्जन
यह मामला लूट का नहीं है। एक मकान की बिक्री को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी और पूरी घटना का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
- केशव कुमार, एसपी देहात