फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roadways buses will not run on less than twenty five passengers Bijnor

बिजनौर: अब 25 से कम यात्रियों पर नहीं दौड़ेंगी रोडवेज बसें, ज्यादा सवारियां मिली तो नपेंगे परिचालक

Mon, 24 Aug 2020 08:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Aug 2020 08:38 PM IST
सार

  • यात्री कम मिलने पर चालक और परिचालक के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
Roadways buses will not run on less than twenty five passengers Bijnor
UP roadways

विस्तार

बिजनौर बिना परमिट दौड़ रहे वाहनों से रोडवेज को लगातार नुकसान हो रहा है। ऐसे वाहनों पर अंकुश न लगाते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अपने ही महकमे में सख्ती कर रहा। घाटे से बचने के लिए परिवहन निगम ने बस परिचालन में यात्रियों की संख्या तय की है। अफसरों की मानें तो अब कम से कम 25 यात्री पर ही रोडवेज बस हर डिपो से संचालित होगी। इससे कम यात्री होने पर परिचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


कोरोना महामारी ने सारे काम चौपट कर दिए हैं। इससे आम आदमी से लेकर हर सरकारी और प्राइवेट विभाग प्रभावित हुआ है। रोडवेज बसों के लिए नासूर बन चुके डग्गामार वाहनों को रोकने की सारी कवायद जिला प्रशासन से लेकर परिवहन विभाग भी फेल है। लाखों की राजस्व क्षति के कारण बिजनौर डिपो ने पहले ही 20 बसें सरेंडर की थीं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने विभाग को इस घाटे से बाहर लाने के लिए यात्रियों को लेकर मानक तय करते हुए एआरएम को निर्देश दिए हैं। निगम मुख्यालय से जारी निर्देशित पत्र में कहा गया है कि 25 से कम यात्री होने पर बस का परिचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट चेकिंग के दौरान यातायात निरीक्षक यात्रियों की गिनती करेंगे। साथ ही रास्ते में बैठने वाले यात्रियों को भी इस गिनती में शामिल किया जाएगा। एआरएम विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि 25 से कम यात्री पर बस परिचालन नहीं होगा। नियमानुसार बसों का संचालन करने वालों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed