फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road accident in Meerut, Three people die, many injured

यूपी: चालक को डंपर ने कुचला, तीन लोगों की मौत, कई घायल

Thu, 17 May 2018 01:00 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Thu, 17 May 2018 01:00 PM IST
Road accident in Meerut, Three people die, many injured
हादसे में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

सब्जी बेचकर घर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोगों को बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरी ओर एक चालक को डंपर ने कुचल दिया।  उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 



घटना यूपी के मेरठ जिले की है। दौराला में कस्बे की पैठ में सब्जी बेचकर बुधवार देर रात खतौली लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोगों को हाइवे पर वलीदपुर गांव के पास एक बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए।


गांव घनश्यामपुरा बरना थाना रतनपुरी खतौली निवासी सब्जी व्यापारी धर्मवीर, नरेश, अंकित, रामकिशन, कपिल और मुकेश बुधवार शाम दौराला पैठ में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सब्जी बेचने आये थे। देर रात सब्जी बेचकर गांव लौटते समय हादसा हो गया। इसके बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायलों को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान धर्मवीर और नरेश की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी है। देर रात तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई थी। वहीं, इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें : देहरादून हाईवे पर भीषण हादसा, तीन लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चालक को डंपर ने कुचला 

Road accident in Meerut, Three people die, many injured
फाइल फोटो

खरखौदा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 235 का निर्माण एपको इंफ्राटेक कंपनी कर रही है। इसी कंपनी में इटावा के थाना सैफई के हरचंदपुर निवासी सुरेश (38) पुत्र सूबेदार भी काम करता था। वह कंपनी में डंपर पर चालक के पद पर था। मंगलवार को कंपनी गांव बिजौली के सामने सड़क का निर्माण कर रही थी। सुरेश अपना डंपर में कंपनी के प्लांट से माल लेकर मौके पर पहुंचा। सुरेश ने अपना डंपर साइड में लगा दिया और आराम करने के लिए सड़क पर ही दूसरे डंपर के पीछे लेट गया। इस बीच डंपर चालक ने जैसे ही डंपर को मोड़ने के लिए बैक किया तो उसकी चपेट में आने से सुरेश कुचल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed