फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD: SP did not meet the faviour, people are now looking for Jayant, Five lakh members will be added to RLD

RLD प्रदेश अध्यक्ष बोले: कसौटी पर खरी नहीं उतरी सपा, जनता की अब जयंत पर नजर, रालोद की मजबूती को ये है नया प्लान

Wed, 29 Jun 2022 01:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Jun 2022 01:00 PM IST
सार

रालोद के प्रदेेश अध्यक्ष रामाशीष रायने कहा कि वह प्रदेश के 18 मंडलों में पार्टी की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई। इसलिए अब जनता की नजर चौधरी जयंत सिंह पर ही है।

विज्ञापन
RLD: SP did not meet the faviour, people are now looking for Jayant, Five lakh members will be added to RLD
रालोद के प्रदेेश अध्यक्ष रामाशीष राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद के प्रदेेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि विस चुनाव में गठबंधन की बेहतर के लिए चौधरी जयंत सिंह ने अपनी सीटों की तिलांजलि दी, उन्होंने जनता से जुड़े हर मुद्दे उठाए। वहीं, सपा कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई। इसलिए अब जनता की नजर चौधरी जयंत सिंह पर ही है। एटा, इटावा और मैनपुरी के परिणाम अपेक्षित नहीं आए।

विज्ञापन


मंगलवार को गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित दीप रेस्टोरेंट में हुए कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कहीं। निवर्तमान जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे ने उन्हें डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर भेंट की।
विज्ञापन


इस दौरान राय ने कहा कि वह प्रदेश के 18 मंडलों में पार्टी की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। मेरठ क्रांतिकारियों की भूमि रही है। चौधरी चरण सिंह की मेरठ से पहचान रही है। पार्टी की पुरानी हैसियत को पाने लिए हमें कठिन मेहनत की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी भाजपा से मिल गई है। इसलिए बसपा से भी जनता की उम्मीदें टूट चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: थाने से लाइसेंसी राइफल की मैग्जीन गायब, पुलिस बोली-लिखकर दो रास्ते में खो गई

रालोद से जोड़े जाएंगे 5 लाख सदस्य
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही रालोद का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान 23 दिसंबर तक चलेगा। अभियान में 5 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक विधानसभा से 5 हजार और प्रत्येक बूथ से कम से कम 5 लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

वहीं, हर जिले के पदाधिकारी के लिए सक्रिय सदस्यता जरूरी कर दी गई है। इसके लिए दो माह का समय रखा गया है। संगठन विस्तार में मजबूती के साथ कार्य करने वाले लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। अभियान गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं।  

अग्निपथ योजना देश और सीमा की सुरक्षा के लिए खतरा
कार्यक्रम के बाद हुई प्रेसवार्ता में रामाशीष राय ने कहा कि अग्निपथ योजना देश के युवाओं के साथ धोखा और किसानों के साथ मजाक है। यह योजना देश और इसकी सीमाओं के लिए खतरा है। इसके नाम पर युवाओं से खिलवाड़ किया गया है। महाराष्ट्र सरकार में मचे घमासान पर राय ने कहा कि यह सभी सियासी दलों के लिए सोचने का विषय है।

जानकारी मिली है कि शिवसेना के 19 विधायकों के पास ईडी का नोटिस भेजा गया है। आने वाले समय में ऐसे नोटिस से कोई नहीं बचेगा। उन्होेंने कहा कि रालोद की ओर से नलकूपों पर बिजली मीटर का विरोध किया जा रहा है। सरकार चीन से मीटर आयात कर रही है। राय ने कहा कि रालोद लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मजबूत गठबंधन अवश्य चाहेगी। परिवर्तन के लिए गठबंधन तो चलाना होगा ताकि सत्तारूढ़ पार्टी को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed