फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD's rally has formed new equations of politics, will contest elections together with RLD says SP leader Dharmendra

राजनीति के नये समीकरण गढ गई रालोद की रैली, सपा नेता धर्मेंद्र यादव बोले-रालोद से मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Thu, 08 Oct 2020 11:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
RLD's rally has formed new equations of politics,  will contest elections together with RLD says SP leader Dharmendra
jayant chaudhary rally - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जीआईसी के मैदान में रालोद की रैली प्रदेश की राजनीति के नये समीकरण की नींव रख गई है। सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने घोषणा कर दी है कि 2022 का चुनाव सपा और रालोद मिलकर लड़ेंगे। 

विज्ञापन


रैली में धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जयंत पर हमला हुआ है सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुप नहीं बैठेंगे। यह हमला चौधरी चरण सिंह विरासत पर हुआ है। मुझे अखिलेश यादव ने अपना संदेश देकर भेजा है कि सपा पूरी तरह जयंत चौधरी के साथ है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सपा और रालोद लोकसभा भी मिलकर लड़े थे। उपचुनाव भी मिलकर लड़ रहे हैं। 2022 का विधानसभा चुनाव भी मिलकर ही लड़ेंगे। यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है। किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हो पा रहा है। कृषि विधेयक के जरिये किसान को बर्बाद करने की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि इन सबसे मुक्ति चाहते हो तो अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने होंगे। ये दोनो सरकार में होंगे तो किसी की मजाल नहीं जो उंगली उठा दे। उन्होंने कहा कि इस बार परिवर्तन की शुरूआत पश्चिम से हुई है। पूर्वांचल में सपा का माहौल पहले ही बन रहा है। जनता विधानसभा चुनाव में योगी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed