{"_id":"614b94308ebc3e0dee3bfae2","slug":"rld-president-jayant-will-hold-public-meeting-in-17-districts-in-21-days-city-news-mrt55743775","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 दिन में 17 जिलों जनसभा करेंगे रालोद अध्यक्ष जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 दिन में 17 जिलों जनसभा करेंगे रालोद अध्यक्ष जयंत
विज्ञापन
दादा चौधरी चरण सिंह की जन्म स्थली से 2022 के चुनावी जंग का करेंगे आगाज, एक दिन में दो जगह होगी सभा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रालोद ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी अपने दादा व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली हापुड़ के नूरपुर गांव से जनसभा की शुरुआत करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में 7 से 30 अक्तूबर तक वह ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे। पदाधिकारियों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।
रालोद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक सुरेंद्र शर्मा ने बताया एक दिन में दो जिलों में सभाएं होंगी। सुबह 11 और शाम 3 बजे सभा रखी गई हैं। हापुड़ का नूरपुर गांव पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली है। वहीं से जनसभाओं का आगाज होगा। इसके बाद अलीगढ़ के खैर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर के चांदपुर, हाथरस के सादाबाद, बुलंदशहर, सहारनपुर, गाजियाबाद के मुरादनगर, शामली के थानाभवन, मेरठ के सिवालखास, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर के जेवर, आगरा के फतेहपुर सीकरी, मथुरा के गोवर्धन, रामपुर के बिलासपुर, मुरादाबाद के कांठ और बागपत के बड़ौत में सभा होगी।
---
महंत नरेंद्र गिरि मामले की हो सीबीआई जांच : सुरेंद्र शर्मा
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक सुरेंद्र शर्मा ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी आत्महत्या प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने मांग की है। उन्होंने कहा कि महंत नरेंद्र गिरि की मौत को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। सुसाइड नोट ने मामले को उलझा दिया है। ऐसे में इस प्रकरण की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया भी एक संत हैं, एक संत की मौत का सही खुलासा होना चाहिए।