{"_id":"65f9ef2db52805a29a084f98","slug":"rld-leader-dies-two-and-a-half-years-after-the-attack-accused-still-absconding-meerut-news-c-28-1-smrt1013-111109-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हमले के ढाई साल बाद रालोद नेता की मौत, आरोपी अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हमले के ढाई साल बाद रालोद नेता की मौत, आरोपी अब भी फरार
विज्ञापन
खेकड़ा। जानलेवा हमला होने के ढाई साल बाद रालोद नेता धर्मेंद्र धामा की मौत हो गई, जिससे कस्बे में शोक छा गया। हालांकि हमला करने वाले बदमाशों का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है और ढाई साल बाद भी हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
कस्बे के रहने वाले रालोद के पूर्व नगराध्यक्ष धर्मेंद्र धामा 18 जुलाई 2021 की सुबह घर से टहलने के लिए गये थे। फखरपुर चौराहे के पास दो बदमाशों ने धर्मेंद्र धामा को गोली मार दी थी। लोगों के आने पर हमलावर फरार हो गए, जिसके बाद धर्मेंद्र धामा का दिल्ली के अस्पताल में उपचार कराया गया, लेकिन रीढ़ की हड्डी में गोली लगने से उन्हें बिस्तर पर ही रहना पड़ा। मंगलवार सुबह हृदयगति रुकने से धर्मेंद्र धामा का निधन हो गया, जिसका पता चलते ही कस्बे में शोक छा गया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि घटना पुरानी है। जिसकी पुन: विवेचना भी की गई थी। इसके बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई।
चौधरी जयंत सिंह ने भी एसपी को लिखा था पत्र
रालोद के पूर्व नगराध्यक्ष धर्मेन्द्र धामा पर हमला करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कस्बे के लोगों ने आवाज भी उठाई, लेकिन पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। धर्मेन्द्र धामा पर हमले के समय रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने भी आक्रोश व्यक्त किया था। उन्होंने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक बागपत को पत्र लिखकर हमलावरों को तत्काल पकड़कर सजा दिलवाने की मांग की थी।