फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD entry in NDA: equations will change in West, Sanjeev Balyan will remain the Jat face of BJP

NDA में रालोद की एंट्री: बदलेंगे पश्चिम के समीकरण, संजीव बालियान रहेंगे भाजपा का जाट चेहरा, होगा ये फायदा

Sun, 03 Mar 2024 12:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Mar 2024 12:04 PM IST
सार

BJP Candidates List : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम के आठ प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं, पार्टी ने मेरठ और गाजियाबाद में बदलाव के संकेत दिए हैं। संजीव बालियान भाजपा के जाट चेहरे के रूप में पश्चिम में बने रहेंगे।

विज्ञापन
RLD entry in NDA: equations will change in West, Sanjeev Balyan will remain the Jat face of BJP
अमित शाह, जयंत चौधरी, संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय से चली आ रही अटकलों के बीच आखिरकार रालोद की एनडीए में एंट्री हो गई है। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद एक्स पर दोनों तरफ से पोस्ट भी किए गए।

विज्ञापन


रालोद अध्यक्ष की ओर से एनडीए में शामिल होने की पुष्टि की गई। शनिवार को दिल्ली में रालोद अध्यक्ष ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। जयंत सिंह की ओर से एक्स पर पोस्ट की गई कि विकसित भारत के संकल्प और अबकी बार चार सौ पार के नारे को पूरा करने के लिए एनडीए तैयार है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BJP Candidates List:  पश्चिम के आठ प्रत्याशी घोषित, भाजपा ने दिए मेरठ और गाजियाबाद में बदलाव के संकेत 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने भी उनके एनडीए में शामिल होने के निर्णय का स्वागत किया। उधर, सोमवार को रालोद अध्यक्ष की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की संभावना है। रालोद के एनडीए में शामिल हो जाने के बाद पश्चिम यूपी के राजनीतिक समीकरण पर असर पड़ेगा।

विधानसभा चुनाव 2022 में रालोद ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी। इनमें अकेले मुजफ्फरनगर में ही चार सीटें जीती थीं, जबकि शामली में भी रालोद ने दो सीटें जीती थीं। यही नहीं, बड़ौत समेत कई सीटों पर बेहद नजदीक अंतर रहा था। भाजपा और रालोद का मानना है कि गठबंधन होने से दोनों को ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में फायदा होगा।

रालोद का पारंपरिक जाट वोट एनडीए को मिलेगा, जिससे जाट प्रभावित लोकसभा सीटों पर गठबंधन प्रत्याशियों की जीत की संभावना ज्यादा रहेगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश की मेरठ बागपत, कैराना, बुलंदशहर, गाजियाबाद, बिजनौर, नोएडा, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, पीलीभीत, बरेली, आंवला, बदायूं, मथुरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, आगरा, अलीगढ़, हाथरस सीटों पर जाट वोटर हैं।

भाजपा के साथ गठबंधन के निर्णय का रालोद नेताओं ने किया स्वागत
रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ कुलदीप उज्ज्वल का कहना है कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता गठबंधन धर्म का पालन करते हुए अपने नेता चौधरी जयंत सिंह को मजबूती प्रदान करेगा। हम सब लोग अपने नेता के फैसले के साथ हैं।

प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा का कहना है कि राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एनडीए में शामिल होने का निर्णय देशहित, समाजहित और किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया है। राष्ट्रीय लोकदल हमेशा से किसानों, मजदूरों और समाज के सभी वर्गों के लिए संघर्षरत रही है।

पश्चिम में बालियान रहेंगे भाजपा का जाट चेहरा
भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रत्याशियाें के पुराने जातीय समीकरण को ही बरकरार रखने का प्रयास किया है। मुजफ्फरनगर लोकसभा से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारकर साफ कर दिया है कि रालोद से गठबंधन के बावजूद वह पश्चिम में भाजपा का जाट चेहरा बने रहेंगे।

पश्चिम की सबसे महत्वपूर्ण सीटों में शामिल सहारनपुर और मेरठ के लिए अभी टिकट के दावेदारों को इंतजार करना पड़ेगा। 2019 में भाजपा को सहारनपुर में बसपा के सामने हार का सामना करना पड़ा था। मेरठ के टिकट को लेकर पेंच फंस गया है।

एनडीए में शामिल जनता दल यूनाइटेड ने भी इस सीट पर दावा किया है। यहां से पूर्व सांसद केसी त्यागी को भी उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है। गाजियाबाद में 2019 में जनरल वीके सिंह चुनाव जीते थे, लेकिन इस बार यहां टिकट की घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि भाजपा गाजियाबाद में वैश्य उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतार सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed