फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD chief Ajit Chaudhary also corona infected, BJP district vice president died of infection in Baghpat

बागपत: रालोद प्रमुख अजित चौधरी भी संक्रमित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष की कोरोना से मौत

Wed, 21 Apr 2021 12:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Apr 2021 12:33 PM IST
सार

रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनके पिता चौधरी अजित सिंह व बड़ी बेटी साहिरा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके पैरामीटर्स सामान्य हैं और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार दिल्ली में उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
RLD chief Ajit Chaudhary also corona infected, BJP district vice president died of infection in Baghpat
रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह - फोटो : गूगल

विस्तार

पश्चिमी यूपी में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह होती जा रही है। बुधवार को रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए, वहीं कोरोना संक्रमण से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष की वीरेश तोमर की मंगलवार को मौत हो गई। बागपत में मंगलवार को कुल 118 नए संक्रमित मिले है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनके पिता चौधरी अजित सिंह व बड़ी बेटी साहिरा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके पैरामीटर्स सामान्य हैं और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार दिल्ली में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें : कोरोना की भयावह स्थिति : मेरठ में रिकाॅर्ड 1240 नए संक्रमित मिले, ऑक्सीजन की कमी से संतोष हाॅस्पिटल के 12 मरीज शिफ्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौत में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और प्रसिद्ध व्यवसायी वीरेश तोमर की कोरोना संक्रमण के कारण मंगलवार को मौत हो गई। इससे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने बताया भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद 17 अप्रैल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उन्हें गाजियाबाद और फिर नोएडा के निजी अस्पताल के लिए रेफर किया। मंगलवार सुबह नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सभी राजनीति दलों के पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। 

वहीं सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह , जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, जिला महामंत्री बिजेंद्र शर्मा, राकेश जैन, डॉ नीरज कौशिक, सत्यवर्त आर्य, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा आदि ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed