कोरोना की भयावह स्थिति : मेरठ में रिकाॅर्ड 1240 नए संक्रमित मिले, ऑक्सीजन की कमी से संतोष हाॅस्पिटल के 12 मरीज शिफ्ट
- मेरठ में रात 2:00 बजे ऑक्सीजन की कमी से संतोष हॉस्पिटल के 12 मरीज शिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है। मंगलवार को 1240 नए मरीज मिले, वहीं 15 संक्रमितों की मौत हो गई। उधर, हापुड़ रोड स्थित संतोष हाॅस्पिटल में रात को 2 बजे ऑक्सीजन की कमी के कारण 12 मरीजों को शिफट करना पड़ा।
कोरोना के कोहराम से मेरठ में मंगलवार को पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए। पिछले साल को रमाशंकर में तो की जो संख्या अधिकतम 368 तक पहुंची थी, वह करीब 4 गुना बढ़कर 1240 तक पहुंच गई है। इस बीच मेडिकल कॉलेज में 10 और निजी अस्पतालों में 5 और मरीजों की मौत हो गई।
इनमें 5 मिनट और बाकी आसपास के जिलों के थे एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में 10 लोगों की मौत हुई है जिनमें दो मेरठ के और 67 और 80 साल के बुजुर्ग थे जबकि निजी अस्पतालों में मरने वाले लोगों में शास्त्री नगर रोहटा रोड और ब्रह्मपुरी के लोग थे।
उधर नए मरीजों में ज्यादातर मेडिकल कॉलेज शास्त्री नगर जागृति विहार ब्रह्मपुरी कंकर खेड़ा तहसील माधवपुरम सरधना भगवानपुर उतावली मवाना और राजेंद्र नगर आदि के रहने वाले हैं मरीजों में बालक से लेकर बुजुर्ग तक शामिल है।
सीसीएसयू कैंपस में मंगलवार को 50 कर्मचारियों और शिक्षकों की जांच में पांच में कोरोना की पुष्टि हुई है विश्वविद्यालय के एक शिक्षक उनकी पत्नी और बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारी आरटीआई विभाग के कर्मचारी और तीन अन्य प्रोफेसर भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे कैंपस में हड़कंप मच गया है, बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार भी संक्रमित हो गए हैं। बीएसए कार्यालय में 60 अधिकारी और कर्मचारी है जिनमें से पांच अन्य कर्मचारी भी बीमार चल रहे हैं।
मंगलवार को रिकॉर्ड 10,033 सैंपल की जांच की गई थी इस बीच को राणा की चपेट से डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी लगातार हो रहे हैं अप्रैल में अब तक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के 50 से ज्यादा डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मी और मेडिकल स्टूडेंट पॉजिटिव पाए गए हैं क्योंकि इनके से मरीजों का इलाज भी प्रभावित हो रहा है।
हापुड़ रोड पर संतोष हॉस्पिटल में मंगलवार रात 2:00 बजे ऑक्सीजन की कमी के कारण 12 मरीज एनसीआर मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किए गए। रात में ही प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वहां पहुंच गए।
सीएमओ डॉक्टर पूजा शर्मा ने बताया कि यहां पर 50 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। इनमें से 12 ऐसे मरीज हैं जिन्हें ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत है। उन्हें शिफ्ट किया गया है।
अस्पतालों में मरीज की संख्या ज्यादा है जिस कारण ऑक्सीजन की ज्यादा खपत हो रही है। हॉस्पिटल से सूचना थी कि वहां भर्ती मरीजों को ज्यादा सीजन की जरूरत है, लिहाजा उन्हें शिफ्ट कर दिया गया।