{"_id":"6622f94242a0ed73620d6d54","slug":"rickshaw-pullers-body-found-in-reed-field-meerut-news-c-27-1-smrt1007-122418-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ईख के खेत में रिक्शा चालक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ईख के खेत में रिक्शा चालक का शव मिला
Sat, 20 Apr 2024 04:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर (बिजनौर)। सादात नगर उर्फ डूंडाखेड़ी के जंगल में ईख के खेत में रिक्शा चालक का शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बृहस्पतिवार को घर से रिक्शा लेकर मजदूरी करने के लिए गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या करने तथा रिक्शा लूटने की आशंका व्यक्त की है।
शुक्रवार को सादात नगर उर्फ डूंडाखेड़ी निवासी शाहिद पुत्र इरशाद अपने खेत पर गया था। उसने ईख के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। उसने शव पड़ा होने की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराई। उसकी शिनाख्त नहटौर के मोहल्ला छिपीयान निवासी राजेश सैनी (48) पुत्र स्व. चेतराम के रूप में हुई।
मृतक के पुत्र आकाश ने बताया कि उसके पिता राजेश ई-रिक्शा चलाते थे। वृहस्पतिवार को करीब दो बजे वह ई-रिक्शा लेकर मजदूरी करने के लिए गया थे। देर शाम तक घर न पहुंचने पर उन्होंने तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा। शुक्रवार को पुलिस से उनका शव सादात नगर उर्फ डूंडाखेड़ी में पड़ा मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन
बताया कि मृतक के गले तथा चेहरे पर चोट के निशान हैं। उसका ई-रिक्शा भी मौके पर नहीं मिला। उसने हत्या कर ई रिक्शा लूटने की आशंका जताई है। वहीं कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
रिक्शा चालक यूनियन के संरक्षक गुलाम शाबिर सिद्दीकी ने बताया कि मृतक राजेश सैनी के नशा खुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से मृतक की रिक्शा बरामद करने तथा गिरोह के लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है।