फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired Captain was cremated in a sad atmosphere at Surajkund in Meerut

Meerut: सेवानिवृत्त कैप्टन के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, जवानों ने दी सलामी, सूरजकुंड पर हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 06 Jan 2024 08:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Jan 2024 08:07 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के पल्लवपुरम में शनिवार को सेवानिवृत्त कैप्टन के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को फूलों से सजाकर उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। 

विज्ञापन
Retired Captain was cremated in a sad atmosphere at Surajkund in Meerut
सेवानिवृत्त कैप्टन जेपीएस राणा को सेना के जवानों ने सलामी दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के पल्लवपुरम में शनिवार को सेवानिवृत्त कैप्टन जेपीएस राणा के अंतिम दर्शन करने के लिए उनके घर पर लोगों का तांता लग गया। सेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी। कैप्टन के घर से हाईवे फेज-1 कट तक ट्रैक्टर-ट्रॉली को फूलों से सजाकर उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। बाद में सूरजकुंड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


पल्लवपुरम फेज-1 डीएच-पाकेट 224 निवासी 82 वर्षीय कैप्टन जेपीएस राणा का पांच दिसंबर को दिल्ली के हॉस्पिटल में निधन हो गया था। वह मूल रूप से बुलंदशहर के गांव अलखारहीमपुर के रहने वाले थे। वह परिवार के साथ पल्लवपुरम में रह रहे थे। करीब 33 साल से वह समाजसेवा में सक्रिय थे। वर्ष 1990 में वह सेना से सेवानिवृत्त हो गए थे। शनिवार सुबह लेह लद्दाख से कैप्टन की यूनिट और बेटे कर्नल अरविंद राणा की यूनिट हिसार से सेना के 25 जवान पल्लवपुरम पहुंचे। यहां उन्होंने कैप्टन को सलामी दी।

विज्ञापन

सेना के जवानों ने कांधा देकर फूलों से सजी गाड़ी में कैप्टन के शव को रखा। इसके बाद डिवाइडर रोड, फेज-1 से दिल्ली-देहरादून हाईवे तक अंतिम यात्रा निकाली गई। इसके बाद यात्रा सूरजकुंड श्मशान घाट तक पहुंची। बेटे कर्नल अरविंद राणा ने अंतिम संस्कार किया। कैप्टन राणा ने 1965 और 1971 के युद्ध में भी हिस्सा लिया था। कर्नल अरविंद राणा ने बताया कि आठ जनवरी को अस्थियां गढ़ गंगा में प्रवाहित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें: पार्षदों से मारपीट मामला: सपा नेता का विवादित बयान, भाजपा के राज्यमंत्री को जिंदा जलाने की दी चेतावनी

अंतिम यात्रा में पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह, लोकदल महासचिव विजेंद्र सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीनाक्षी भराला, मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, जितेंद्र प्रधान सिवाया, रालोद नेत्री सर्वेश पुंडीर, राजवीर, वीरेंद्र सिंह, राजीव चौधरी, रनिल, प्रीति चौधरी, सुनीता सिंह, बीपीएस अत्री, लविंद्र, गौरव चौधरी, अमरपाल राणा, देवराज सोम आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: किसान आत्मदाह का मामला: उपचार के दौरान जगबीर ने तोड़ा दम, अफसरों के फूले हाथ-पांव, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed