CISCE Result 2024: मेरठ में दसवीं में शगुन ने किया जिला टॉप, शामली में नित्या रहीं टॉपर, देखें लिस्ट
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम सोमवार सुबह 11 बजे जारी कर दिया गया है। यहां देखें पश्चिमी यूपी के टॉपर्स की लिस्ट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम सोमवार सुबह 11 बजे जारी कर दिया गया है। मेरठ जिले की बात करें तो दसवीं और बारहवीं में इस वर्ष 22 सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था, जिसके लिए आठ से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
मेरठ के सोफिया स्कूल की छात्रा 10th की टॉपर शगुन बनी हैं। वहीं 12वीं कक्षा में गौरा चौधरी ने जिले में टॉप किया है। सेंट मैरीज में सेंट मैरीज 10वीं के टॉपर आदित्य रहे। वहीं 12वीं में नंदनी विज्ञान की टॉपर रहीं हैं। 12वीं में कॉमर्स टॉपर इशकीरत रहे, जबकि कॉमर्स में सेकंड टॉपर लक्ष्य रहे।
एमपी एमएलए कोर्ट में अपर जिला जज हैं गौरा के पिता, परिवार में खुशी का माहौल
मेरठ में अधिवक्ता से न्यायिक अधिकारी बने अपर जिला जज एमपी एमएलए कोर्ट रामपुर डॉ. विजय तालियान की पुत्री गोरा चौधरी ने सीआईएससीई बोर्ड की 12वीं क्लास की जिला टॉपर बनने पर मेरठ कचहरी के अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है।
वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी नरेंद्र पाल सिंह, लवकेश आनंद, विमल तोमर, कपिल कुमार, तुषार गुप्ता सहित तमाम अधिवक्ताओं ने गोरा चौधरी के जिला टॉपर बनने पर बधाइयां दीं। सभी ने गौरा चौधरी को भी अपने पिता के कदमों पर चलते हुए न्याय क्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया।
बागपत में क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ौत की छात्रा कनिका ने जिले में टॉप किया है। कक्षा 12 में कनिका शर्मा ने 96 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इसी स्कूल के अनुराग मलिक ने 95.75 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। आयुष शर्मा 95.20 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
-
शामली में सेंट फ्रांसिस स्कूल में आईसीएसई बोर्ड का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें शहर की नित्या जैन ने हाई स्कूल में 99.2 के साथ प्रथम स्थान इंटर में संकल्प 97 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
सहारनपुर पब्लिक स्कूल की नवधा गर्ग ने 10वीं में 95 फीसदी के नंबर के साथ जिला टॉप किया है। सहारनपुर पब्लिक स्कूल की ही श्रेया शर्मा 92.5% नंबर के साथ 12वीं में जिला टॉप किया है।
बिजनौर सेंट मेरी के पर्व जिंदल ने आईएससी में कक्षा 10 में 99 प्रतिशत अंक लेकर जिला टॉप किया है। सेंट मेरी बिजनौर की अमोली सिंह ने 98.6 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और नव्या अग्रवाल ने 98.4 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय रही।