फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut CCSU News: Registration will be done after July 6

सीसीएसयू अपडेट: यूपी बोर्ड के अधिकारियों से मांगा डाटा, छह जुलाई के बाद हो पाएंगे रजिस्ट्रेशन

Fri, 03 Jul 2020 05:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Meerut CCSU News: Registration will be done after July 6
CCSU Admission - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड से 12वीं के रिजल्ट का डाटा मिलने में अभी चार से पांच दिन लग सकते हैं। ऐसे में इस साल पास होने वाले छात्र-छात्राएं छह जुलाई के बाद ही रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। अभी तक पिछले तीन सालों में पास हुए छात्र-छात्राएं ही रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।

विज्ञापन


मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में एक लाख 81 हजार 557 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। इनको सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में 23 कोर्स में प्रवेश लेने का मौका है। छात्र-छात्राएं तब तक सीसीएसयू के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते हैं, जब तक यूपी बोर्ड से डाटा न मिल जाए। इसके बाद छात्र अपना 12वीं का रोल नंबर भरेंगे तो सारी जानकारी फार्म पर आ जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज के सुपरवाइजर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि के अधिकारियों का कहना है कि यूपी बोर्ड के अधिकारियों से जल्द से जल्द डाटा मांगा गया है। जिससे छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकें। बता दें कि अकेले सीसीएसयू के कॉलेजों में ही एक लाख 60 हजार सीटों पर 23 कोर्सों में एडमिशन लिए जा सकते हैं। इनमें इंजीनियरिंग और मेडिकल की सीटें शामिल नहीं हैं। स्नातक में अब तक पिछले सालों में पास होने वाले छात्रों द्वारा बृहस्पतिवार शाम तक 2491 फार्म भरे जा चुके हैं।

वहीं, सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में एलएलएम, एमफिल, एमएड, एमपीएड और बीपीएड में एट्रेंस के जरिए एडमिशन होंगे। इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। इन कोर्सों में बृहस्पतिवार शाम तक 5204 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। 10 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि है। हालांकि विवि ने एंट्रेंस एग्जाम की अभी तिथि घोषित नहीं की है। इसमें एससी-एसटी के लिए प्रवेश परीक्षा शुल्क 500 और सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 700 रुपये रखा गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed