फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Supervisor of Mulayam Singh Medical College has committed suicide in Meerut

यूपी: मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज के सुपरवाइजर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Fri, 03 Jul 2020 01:44 PM IST
कपिल kapil मेरठ ब्यूरो, अमर उजाला, मेरठ
मेरठ ब्यूरो, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Jul 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Supervisor of Mulayam Singh Medical College has committed suicide in Meerut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शुक्रवार को मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि मनीष दुबे (30 वर्ष) पुत्र रामाज्ञा दुबे निवासी बस्ती पिछले तीन वर्ष से मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। वह पहले अपनी पत्नी और छोटी बेटी के साथ मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज में ही आवास में रह रहा था। लॉकडाउन में वह अपने परिवार के साथ घर वापस लौट गया था। 10 दिन पहले ही वह अपने परिवार को छोड़कर फिर से ड्यूटी पर लौटा था। बताया गया कि वह मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज में दिन की ड्यूटी करता था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कानपुर एनकाउंटर: सामने आया 14 साल पुराना क्राइम रिकॉर्ड, सहारनपुर पुलिस ने किया था हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह को करीब 6:00 बजे वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो अन्य साथियों ने अधिकारियों से बताया कि उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। इस मामले में पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर मनीष का शव पड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार मनीष ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।


इसके बाद पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को मौके पर बुलाकर शव को नीचे उतारा और फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस के अनुसार मृतक की जेब में एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपनी आत्महत्या करने का किसी को दोषी नहीं बताते हुए सिविल सेवा परीक्षा में दो बार असफल होने व मुफलिसी के कारण आत्महत्या करना लिखा है।

उधर, एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि सभी बिंदुओं के आधार पर जांच की जा रही है। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही इस कुछ बताया जा सकेगा। पुलिस जांच में जुटी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed